बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार की तारीफ की. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने देश के विकास और गरीबों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं.
दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी एनडीए सरकार के नेतृत्व में हम 11 वर्ष पूरे करने जा रहे हैं. इन 11 वर्षों में प्रधानमंत्री ने देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अथक प्रयास किए हैं और लगभग 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने में सफलता प्राप्त की है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाई है.
उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में मिल सकेंगी. जायसवाल ने यह भी बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए विशेष रोडमैप तैयार किया है.
पार्टी की योजना है कि हर गांव और हर पंचायत स्तर तक केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचाया जाए. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं.
इससे पहले, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नित्यानन्द राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के 11 साल पूरे हुए हैं, यह वर्ष भारत के लिए गौरव का वर्ष रहा है. 11 वर्ष युवाओं के लिए अवसर के साल रहे, तो महिलाओं के लिए सम्मान और देश के सशक्तीकरण, चहुंमुखी विकास, देश से गरीबी मिटाने का वर्ष रहा है.
2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है. पीएम मोदी का जो संकल्प होता है, उसे पूरा करने के लिए वे दिन-रात भगीरथ प्रयास करते हैं और उसमें सफलता साथ होती है.
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के 11 साल : संस्कृति से गौरव की ओर, हर कदम पर प्रगति की कहानी
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…