देश

नीतीश नहीं तो उनके ‘दो चाणक्य’ संभालेंगे बिहार की कमान! जानिए मुख्यमंत्री सम्राट की टीम के दोनों नये डिप्टी सीएम की पूरी प्रोफाइल

Bihar CM Samrat Choudhary Oath: बिहार की राजनीति ने आज एक ऐसी करवट ली है जिसने दशकों पुराने समीकरणों को पलट कर रख दिया है. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी के सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर इतिहास रच दिया है. लेकिन इस सत्ता परिवर्तन में सबसे बड़ा उलटफेर ‘सरकार के मॉडल’ में देखने को मिला है.

अब तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होते थे और भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री, लेकिन अब पासा पलट चुका है. भाजपा का मुख्यमंत्री है और जनता दल यूनाइटेड (JDU) कोटे से दो कद्दावर नेताओं— विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.

नीतीश के भरोसेमंद सिपहसालार के हाथों में कमान

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार ने अब दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होने का मन बना लिया है, इसलिए उन्होंने अपनी विरासत और जेडीयू की कमान अपने दो सबसे अनुभवी और ‘क्लीन इमेज’ वाले नेताओं को सौंपी है. बता दें कि विजेंद्र यादव और विजय चौधरी न केवल नीतीश कुमार के संकटमोचक रहे हैं बल्कि बिहार की प्रशासनिक बारीकियों को समझने वाले सबसे पुराने चेहरे भी हैं. इन दोनों को डिप्टी सीएम बनाना यह साफ करता है कि नीतीश कुमार सत्ता से दूर होकर भी सरकार के कामकाज पर अपने इन दो ‘चाणक्यों’ के जरिए पैनी नजर बनाए रखेंगे.

विजेंद्र प्रसाद यादव: लालू से नीतीश तक का सफर

कोसी क्षेत्र के दिग्गज नेता विजेंद्र यादव ने अपनी राजनीति का सफर 1990 में जनता दल से शुरू किया था. वे सुपौल विधानसभा सीट से लगातार जीतते आ रहे हैं और उनकी सबसे बड़ी खूबी उनका ‘अपराजित’ रहना है. एक दौर में लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी और उनके ‘राइट हैंड’ माने जाने वाले विजेंद्र यादव ने 1991 में पहली बार मंत्री पद संभाला था.

जब जनता दल का विभाजन हुआ, तब उन्होंने नीतीश कुमार का साथ चुना. 1991 से लेकर आज तक बिहार में जो भी सरकार बनी, विजेंद्र यादव हर कैबिनेट का अनिवार्य हिस्सा रहे. उनकी सादगी और प्रशासनिक अनुभव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

यह भी पढ़ें: बिहार में आज ‘सम्राट’ का राजतिलक: 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ, क्या दो डिप्टी सीएम के साथ शुरू होगा नया सियासी सफर?

विजय कुमार चौधरी: बैंक की नौकरी से डिप्टी सीएम तक

जेडीयू के दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी का सफर भी काफी दिलचस्प रहा है. समस्तीपुर के रहने वाले विजय चौधरी ने अपनी पहचान एक कुशल रणनीतिकार के रूप में बनाई है. राजनीति में आने से पहले वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अधिकारी थे, लेकिन राजनीतिक विरासत संभालने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी.

यह भी बताते चलें कि 80 के दशक में कांग्रेस से करियर शुरू करने वाले विजय चौधरी बाद में जेडीयू के ‘भूमिहार चेहरे’ के रूप में उभरे. वे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और शिक्षा से लेकर जल संसाधन जैसे भारी-भरकम मंत्रालय संभाल चुके हैं. नीतीश कुमार के हर बड़े फैसले के पीछे विजय चौधरी का दिमाग माना जाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

16 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

26 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

32 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago