देश

Bihar: स्कूल परिसर में Headmaster का डांस वीडियो Viral, नशे में होने का आरोप

बिहार के जमुई जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हेडमास्टर स्कूल परिसर में नाचते हुए नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो जिले के गिद्दौर प्रखंड के सेवा पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, केतरू नवादा का है. हालांकि Bharat Express इस viral वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बसंत पंचमी के अवसर पर स्कूल में मां सरस्वती की पूजा का आयोजन किया गया था. विद्यालय परिसर में छात्रों ने मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की. बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम, स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक जवाहर रजक अचानक वहां पहुंचे और कथित रूप से शराब के नशे में धुत होकर डांस करने लगे.

अश्लील गाने पर डांस का आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा-पंडाल के पास किसी ने अश्लील गाना बजा दिया, जिसके बाद हेडमास्टर ने छात्रों के सामने ही जमकर ठुमके लगाने शुरू कर दिए. वायरल वीडियो में वे न सिर्फ डांस कर रहे हैं, बल्कि छात्रों के साथ कुछ अजीब हरकतें भी कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर आक्रोश, कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोग हेडमास्टर की इस हरकत की कड़ी निंदा कर रहे हैं और प्रशासन से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल, स्थानीय प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago