देश

चुनावी रंजिश में खूनी होली! PK को मिला सबसे बड़ा दर्द; प्रचार के दौरान जन सुराज नेता को गोली मारकर कार से कुचला

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की दहलीज पर मोकामा के सियासी खून ने तनाव बढ़ा दिया है. जन सुराज समर्थक दुलार चंद यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं उनके शव को गाड़ी से कुचलने की खबर ने पूरे राज्य में आतंक का माहौल बना दिया. इस वारदात से मतदान से ठीक पहले प्रशांत किशोर (PK) और उनकी पार्टी को सबसे बड़ा दर्द है. कुल मिलाकर मोकामा की हॉट सीट पर चुनावी रंजिश अब खूनी राजनीति का रूप ले चुकी है.

प्रचार के दौरान हुई वारदात

बिहार (Bihar Election) के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच गुरुवार शाम घोसवरी थाना क्षेत्र (बसावनचक गांव के निकट) में जन सुराज पार्टी के प्रमुख नेता दुलारचंद यादव (जिन्हें दुलाल चंद यादव के नाम से भी जाना जाता है) की अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी. हमले के बाद अपराधियों ने उनकी गाड़ी को कुचलने की भी कोशिश की, जिस पर गोलियों के निशान मिले हैं. दुलारचंद उस समय जन सुराज उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के साथ प्रचार कर रहे थे. गोली लगते ही वे मौके पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई.

मौके पर पुलिस के आला अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही घोसवरी थाना पुलिस, पटना पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर तनाव नियंत्रित किया गया. रेंज आईजी जितेंद्र राणा ने जांच के लिए अधिकारियों को भेजा है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है. प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

परिजनों ने जदयू उम्मीदवार पर लगाया आरोप

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे चुनावी रंजिश को मुख्य कारण माना जा रहा है. दुलारचंद पहले मोकामा सीट से चुनाव लड़ चुके थे और इस बार जन सुराज से जुड़े थे. हाल के दिनों में उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों से विवाद की बात सामने आ रही थी. मृतक के परिजनों ने सीधा आरोप जदयू उम्मीदवार एवं बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों पर लगाया है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है.

ये भी पढ़ें: स्टूडियो में बच्चों को बंध बनाने वाला गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने 20 को छुड़ाया

हर एंगल की जांच कर रही पुलिस

इस घटना ने न केवल इलाके में तनाव बढ़ा दिया है, बल्कि चुनावी माहौल को और गरमा दिया है. पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच में जुटी है. प्रशांत किशोर के लिए यह घटना मतदान (Bihar Election Voting) से पहले एक बड़ा झटका है, खासकर जब उनकी पार्टी मोकामा जैसी बाहुबली-प्रभावित हॉट सीट पर अपने उम्मीदवार के साथ नई राजनीति स्थापित करने की कोशिश कर रही है. यह घटना इस बात की चेतावनी है कि जब तक राजनीति में बाहुबलियों का प्रभाव रहेगा, तब तक शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराना एक चुनौती बना रहेगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

59 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

5 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago