Bharat Express DD Free Dish

स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाला गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने 20 को छुड़ाया

Mumbai Kidnapping Case: मुंबई के अंधेरी इलाके में एक एक्टिंग स्टूडियो में 20 बच्चों को बंधक बना लिया था. अब पुलिस ने सभा बच्चों को छुड़ा लिया है. साथ ही मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.

Mumbai Kidnapping Case Police Recoverd 20 Kids From RA Studio

Mumbai Kidnapping Case: मुंबई के पवई इलाके के रा स्टूडियो में गुरुवार को एक बड़ा मामला सामने आया, जहां बच्चों को बंधक बना लिया गया था. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित आर्या को हिरासत में ले लिया और 20 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस ने बताया कि सभी बच्चे शुरक्षित हैं. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि अन्य विवरण सत्यापन के बाद साझा किए जाएंगे.

क्या हुआ था?

बच्चों को शूटिंग और ऑडिशन के लिए अलग-अलग जगहों से बुलाया गया था. आरोपी रोहित आर्या पिछले 5 दिनों से शूटिंग कर रहा था, और आज छठवां दिन था. पुलिस ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उनके अभिभावकों को सौंप दिए गए हैं.

करीब 100 बच्चों को बुलाया गया था

रा स्टूडियो की पहली मंजिल पर एक्टिंग क्लासेस चलती है. यहीं बच्चों को बंधक बनाया गया था. कुछ बच्चे बच्चे स्टूडियो की खिड़कियों से बाहर झांकते दिखाई दिए थे. बच्चों के माता-पिता ने बताया कि यहां करीब 100 बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्पेशल कमांडो ने कार्रवाई की. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और आगे की जांच जारी है.

आरोपी का बयान आया सामने

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बताया कि आरोपी रोहित आर्या मनोवैज्ञानिक रूप से अस्थिर लग रहा है. एक वीडियो में रोहित कहता है, “मैं कोई आतंकी नहीं हूं. मैं एक आम आदमी हूं. मुझे बस कुछ सवाल पूछने हैं. कुछ लोगों से बात करनी है. अगर मुझे अनुमति नहीं मिली, तो मैं इस स्टूडियो को आग लगा दूंगा और बच्चों को नुकसान पहुंचाऊंगा. रोहित ने दावा किया कि वह अकेला नहीं है और उसके साथ और भी लोग हैं.

इस मामले (Mumbai Kidnapping Case) में फिलहाल पुलिस ने ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है. अभी जांच और पूछतांछ जारी है. संभव है पुलिस से आरोपी कोई और जानकारी दे तो मामले में और खुलासे हो सकें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read