देश

क्या पिता की तरह मौसम वैज्ञानी बनेंगे चिराग पासवान? चुनावी तारिखों के साथ दिया PK को तगड़ा ऑफर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने सहयोगी दलों को स्पष्ट संदेश देते हुए 45 से 54 सीटों की बड़ी मांग रखी है. सबसे बड़ा सियासी दांव तब चला गया जब LJP(R) के सूत्रों ने यह स्पष्ट किया कि चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर (PK) की जन सुराज पार्टी से गठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट शेयरिंग पर मंथन जारी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (यूनाइटेड) के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हो रही है, जबकि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा अपनी मांगों पर अड़ी हुई हैं.

मौसम वैज्ञानी बनेंगे चिराग पासवान?

सूत्रों का कहना है कि पार्टी को कैबिनेट पोस्ट से ज्यादा बिहार में सम्मानजनक सीटें और चिराग पासवान के बढ़ते प्रभाव की मान्यता चाहिए. यह कदम न केवल BJP और JDU पर दबाव बनाने की रणनीति है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि चिराग पासवान अपने पिता, रामविलास पासवान, की तरह राजनीतिक परिस्थितियों को भांपकर बड़े फैसले लेने के लिए तैयार हैं. ऐसे में अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या मौसम वैज्ञानी बनेंगे चिराग पासवान?

ये भी पढ़ें: बागी हुआ PoK! पाकिस्तान की राजनीति से गहरा असंतोष; फिर फूटा लोगों का गुस्सा

एनडीए में सीट शेयरिंग का गणित

  • जेडीयू और बीजेपी के बीच लगभग बराबरी की हिस्सेदारी की बात चल रही है.
  • जेडीयू को 101-103 सीटें और बीजेपी को 100-102 सीटें मिलने की संभावना है.
  • चिराग पासवान की एलजेपी (आर) को 25-28 सीटें मिलने की उम्मीद है.
  • जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-7 और 4-5 सीटें मिल सकती हैं.
  • अन्य फॉर्मूले में जेडीयू को 101 सीटें, बीजेपी को 100 सीटें, एलजेपी (आर) को 26 सीटें और एक राज्यसभा सीट, हम और आरएलएम को 8-8 सीटें मिल सकती हैं.

सीट बटवारे में चिराह का अहम रोल

Bihar Election 2025 में LJP(R) 2020 के मुकाबले कहीं ज़्यादा सीटों की मांग कर रही है JDU से बात करने से इनकार कर रही है. यहां तक कि प्रशांत किशोर को गठबंधन का खुला ऑफर दे रही है. यह साफ बताता है कि पार्टी बिहार की राजनीति में चिराग पासवान के नेतृत्व को एक डायनेमिक फेस के रूप में स्थापित करना चाहती है. ऐसे में बिहार में NDA के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की अंतिम बातचीत बेहद तनावपूर्ण रहने वाली है, और चिराग पासवान की चालें बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर सकती हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘फूलन देवी बनकर एक-एक से बदला लूंगी’, जलती झोपड़ी के सामने युवती की धमकी से हड़कंप, 9 पर FIR

Badaun Crime News: बदायूं के एक गांव में किसी ने एक युवती की झोपड़ी जला…

18 minutes ago

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

33 minutes ago

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

58 minutes ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

1 hour ago