मोकामा में होगा जन सुराज का एक्शन
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की दहलीज पर मोकामा के सियासी खून बह गया है. जन सुराज के नेता दुलार चंद यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्यारों ने शव को गाड़ी से कुचल दिया. इसके बाद फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस वारदात से मतदान से ठीक पहले प्रशांत किशोर (PK) और उनकी पार्टी को सबसे बड़ा दर्द जिसका असर उनके बयान में नजर आ रहा है.
प्रशांत किशोर चुनावी सभा (Bihar Election 2025) के लिए बारिश के बीच दरभंगा पहुंचे हुए थे. इसी दौरान उन्हें मोकामा हत्याकांड के बारे में पता चला. उनकी आंखों से आंसू निकल आए और उन्होंने इस मामले को लेकर बयान दिया. इसके साथ ही इस केस में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती का भी बयान आया है.
PK ने मोकामा में जन सुराज समर्थक की हत्या पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि दुलारचन्द्र यादवजी को गोली मारने की जानकारी मिली है, हमारी पार्टी के नेता मोकामा जा रहे हैं. जनता ने बदलाव का मन बना लिया है, अभी बारिश में यहां की भीड़ देखिए, 50 लाख युवा बदलाव के संकल्प के साथ वापस अपने गांव आए हैं, 14 तारीख को पूरे बिहार में नई व्यवस्था दिखेगी.
इस वारदात को लेकर जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या की तरह है. सभी जनसंपर्क करने का अधिकार है. प्रचार के दौरान उनपर हमला करना, दबंगई, गोली मारना और गाड़ी चढ़ाना जघन्य अपराध है. उन्होंने इस हत्याकांड के जरिए जंगलराज को निशाने पर लिया. इसके साथ ही उन्होंने अपराधियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.
ये भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में खूनी होली! PK को मिला सबसे बड़ा दर्द; प्रचार के दौरान जन सुराज नेता को गोली मारकर कार से कुचला
मोकामा विधानसभा क्षेत्र (Bihar Election 2025) में गुरुवार शाम घोसवरी थाना क्षेत्र में जन सुराज पार्टी नेता दुलारचंद यादव की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी. हमले के बाद गाड़ी कुचला गया. वारदात के समय दुलारचंद, जन सुराज उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के साथ प्रचार कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. मृतक के परिजनों ने सीधा आरोप जदयू उम्मीदवार एवं बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों पर लगाया है.
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…