देश

Bihar Election 2025: मुकेश सहनी ने महागठबंधन में नाराजगी की बात स्वीकारी, दिल्ली के लिए रवाना

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. ऐसे में राजनीतिक दल चुनावी मैदान फतेह करने के लिए अपने-अपने हिसाब से गोटियां बैठा रहे हैं. उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया जा रहा है और स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार की जा रही है.

इस बीच महागठबंधन में शायद कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इस बात का संकेत विकाशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी के उस बयान से मिलता है, जिसमें उन्होंने महागठबंधन से नाराजगी की बात स्वीकारी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने रविवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि महागठबंधन थोड़ा सा अस्वस्थ है, क्योंकि सारे डॉक्टर दिल्ली में मौजूद हैं, इसलिए वे वहीं जा रहे हैं. दिल्ली में ही सही इलाज होगा. वे सही इलाज कराकर ही वापस लौटेंगे.

हालांकि, इससे पहले वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा था कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है और सभी सहयोगी दल बिहार के विकास के लिए एकजुट होकर काम करेंगे. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को आधार बनाकर बिहार को विकसित करने का संकल्प दोहराया.

महागठबंधन के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है

मुकेश सहनी ने कहा कि गठबंधन के सभी दलों को जनता की पुकार सुननी होगी और इसके लिए सभी को त्याग की भावना के साथ आगे बढ़ना होगा. महागठबंधन के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा, “हम सभी लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को मानने वाले हैं. वीआईपी, कांग्रेस, राजद और अन्य सहयोगी दल मिलकर एक विकसित बिहार का निर्माण करेंगे. हम अटूट हैं और मजबूती के साथ बिहार में सरकार बनाएंगे. गठबंधन बिहार में मजबूत स्थिति में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है.

सभी सहयोगी दलों को जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए मिलकर काम करना होगा. बिहार की जनता अब इस गठबंधन से विकास और समावेशी शासन की उम्मीद कर रही है.”


ये भी पढ़ें: “नीतीश कुमार को प्रचंड बहुमत से फिर मुख्यमंत्री बनाएंगे,” सीट शेयरिंग पर बोले सहयोगी दल, ‘बिहार है तैयार, फिर से NDA सरकार’


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

9 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

9 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

30 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

37 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

53 minutes ago