देश

पंजाब के बाढ़ प्रभावितों को पीएम मोदी से मिली बड़ी राहत, टूटे मकानों के लिए आवास योजना से मिलेगा फंड

PM Awas Yojana Punjab: पंजाब इस साल बाढ़ से काफी परेशान रहा. वहां की आवाम के लिए यह किसी त्रासदी से कम नहीं था. कई लोगों के मकान इससे उजड़ गए. हालांकि, अब ऐसे कठन समय में पीएम मोदी की सरकार सहारा बनकर आई है. पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ सरकार खड़ी हुई है और सरकार बाढ़ से टूटे मकानों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फंड उपलब्ध कराएगी. यह बयान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया है.

PM Awas Yojana से मिलेगा फंड

एक साक्षात्कार में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम किसानों के साथ खड़े हैं, उनके घरों में गए, उनके साथ पानी में खड़े रहे. मौजूदा समय में सरकार उनकी समस्याओं को हल करने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब को 1,600 करोड़ रुपए का राहत पैकेज दिया है. मैं खुद 14 अक्टूबर को पंजाब जा रहा हूं. बाढ़ में जो मकान ध्वस्त हुए हैं, उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत फंड उपलब्ध कराए जाएंगे.

उन्होंने आगे कहा कि अगर जरूरत हुई तो सरकार किसानों को उन्नत किस्म के बीज भी उपलब्ध कराएगी. इसके अलावा, सिल्ट जमा हो जाने की समस्या को हटाने के लिए भी योजनाएं लागू की जा रही हैं. ये काम राज्य सरकार के सहयोग से किए जा रहे हैं क्योंकि हमारे देश का प्रशासनिक ढांचा संघीय है. हम किसान की तकलीफ दूर करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं.

प्रदूषण पर क्या कर रही है सरकार

दिल्ली एनसीआर में पराली से प्रदूषण पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पराली जलाना सही नहीं है. हम किसानों को पराली खेत में मिलाकर खाद बनाने और डायरेक्ट सीडिंग के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. राज्य सरकारों के साथ मिलकर कस्टम मशीनें उपलब्ध करा रहे हैं ताकि किसान पराली जलाने से बचें और उसका सही उपयोग करें.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी 15 अक्टूबर को देंगे ‘सबसे मजबूत मंत्र’ NDA कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

इसके अतिरिक्त, नकली खाद और घटिया बीजों को लेकर सरकार की रणनीति पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि नकली खाद, घटिया बीज और नकली कीटनाशक किसानों के साथ धोखा है. इसे हम बड़ा पाप मानते हैं. इसलिए सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की है. फैक्ट्री सीलिंग से लेकर बड़े पैमाने पर छापेमारी की जा रही है. यह अभियान लगातार जारी रहेगा, क्योंकि किसानों के हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago