Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. इसे लेकर एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है. एनडीए के सहयोगी दलों ने सीट बंटवारे पर प्रतिक्रिया दी है.
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि हम एनडीए परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बंटवारा पूरा किया है.भाजपा और जेडीयू को 101-101 सीटें मिलीं, जबकि लोजपा को 29, आरएलएम एवं हम को 6-6 सीटें मिलीं. बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार, इस बार पूरे दम के साथ बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के साथ.
हम एनडीए (NDA) परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बंटवारा पूरा किया है।
🔹 BJP : 101
🔹 JDU : 101
🔹 LJP (R) : 29
🔹 RLM : 06
🔹 HAM : 06बिहार है तैयार —
फिर से NDA सरकार,
इस बार पूरे दम के साथ #BiharFirstBihariFirst के साथ!#NDA…— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 12, 2025
वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “हम एनडीए साथियों ने मिल-बैठकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूरा किया. एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इस सर्वसम्मत निर्णय का हर्षपूर्ण स्वागत करते हैं. बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार.
नीतीश कुमार को प्रचंड बहुमत से फिर मुख्यमंत्री बनाएंगे
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि हम एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है. एनडीए के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता साथी सीट शेयरिंग फॉर्मूला का हर्ष के साथ स्वागत करते हैं और नीतीश कुमार को प्रचंड बहुमत के साथ फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित एवं एकजुट हैं. बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार.
हम NDA के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है।
JDU – 101
BJP – 101
LJP(R)- 29
RLM – 06
HAM – 06एनडीए के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता साथी इसका हर्ष के साथ स्वागत करते हैं और मुख्यमंत्री @NitishKumar जी को प्रचंड बहुमत के साथ फिर से…
— Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) October 12, 2025
आपसी सहमति से सीटों का हुआ वितरण
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि संगठित व समर्पित एनडीए… आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया, जो कि इस प्रकार है- भाजपा को 101 सीट, जदयू को 101 सीट, लोजपा (रामविलास) को 29 सीट, रालोमो को 06 सीट, हम को 06 सीटें मिलीं.
उन्होंने आगे कहा कि एनडीए के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है. सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं.
संगठित व समर्पित NDA…
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया, जो कि इस प्रकार है–
भाजपा – 101 सीट
जदयू – 101 सीट
लोजपा (रामविलास) – 29 सीट
रालोमो – 06 सीट
हम – 06 सीटएनडीए के सभी दलों…
— Vinod Tawde (@TawdeVinod) October 12, 2025
ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव को कहां की जनता से मतलब है? वोटिंग से पहले खुद किया खुलासा
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




