देश

एनडीए की बंपर जीत ने दिलाई 2010 की याद, विपक्ष फिर हुआ कमजोर

Bihar Election: विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होते जा रहे हैं. दोपहर 1 बजे तक के रुझानों में एनडीए ने जबरदस्त बढ़त बना ली है. राज्य की 243 सीटों में से एनडीए 190 से 199 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि विपक्षी इंडिया गठबंधन (महागठबंधन) 50 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया है. ये नतीजे एक बार फिर से साल 2010 की याद दिला रहे हैं, जब नीतीश कुमार और बीजेपी ने मिलकर विपक्ष को करारी शिकस्त दी थी.

2010 का हाल

2010 का चुनाव बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ था. उस वक्त लालू यादव पूरी तरह सक्रिय थे और तेजस्वी यादव राजनीति की शुरुआती सीख ले रहे थे. अब 2025 में तस्वीर बदल चुकी है. लालू यादव उम्र और स्वास्थ्य के चलते सियासत से दूर हैं और पार्टी की कमान पूरी तरह तेजस्वी यादव के हाथों में है. प्रचार की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी लेकिन नतीजे उम्मीदों के उलट आए हैं.

2010 में सीटों का बंटवारा

2010 में सीटों का बंटवारा कुछ ऐसा था, जेडीयू ने 141 सीटों पर चुनाव लड़ा था और बीजेपी ने 102 पर चुनाव लडा था. आरजेडी ने 168 सीटों पर और एलजेपी ने 75 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. कांग्रेस ने अकेले दम पर सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ा था. उस वक्त एनडीए ने रिकॉर्ड 206 सीटें जीती थीं, जेडीयू को 115 और बीजेपी को 91 सीटें मिली थीं. विपक्ष को मिलकर सिर्फ 25 सीटें ही मिली थीं.

ये भी पढ़ें-एनडीए ने पार किया बहुमत, पीएम मोदी की भविष्यवाणी वायरल वीडियो से सच साबित

इस बार का माहौल

इस बार भी कुछ वैसा ही माहौल बनता दिख रहा है. एनडीए की जीत ने विपक्ष को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है. 2005 के मुकाबले 2010 में जेडीयू को 27 और बीजेपी को 36 सीटों का फायदा हुआ था. वहीं आरजेडी को वोट प्रतिशत में 4.36 प्रतिशत की गिरावट आई थी. इस बार भी एनडीए की रणनीति और नीतीश कुमार का अनुभव विपक्ष पर भारी पड़ता दिख रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 minute ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

13 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

27 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

39 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

51 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago