Bharat Express DD Free Dish

एनडीए ने पार किया बहुमत, पीएम मोदी की भविष्यवाणी वायरल वीडियो से सच साबित

Bihar Election 2025 में एनडीए ने 243 सीटों में से बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. पीएम मोदी का वायरल वीडियो, जिसमें उन्होंने जीत की भविष्यवाणी की थी, अब सच साबित होता दिख रहा है.

Bihar Election: विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर आए रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि महागठबंधन को झटका लगने जा रहा है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 85 सीटों और जेडीयू 75 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं राजद 36 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है.

पीएम मोदी का वीडियो वायरल

इसी बीच, पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीएम मोदी ने बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए की प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की थी, जो शुक्रवार को रुझान आने के साथ ही सच साबित होते दिखाई दे रही है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पीएम मोदी ने औरंगाबाद में रैली में जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि इस विधानसभा चुनाव में एनडीए की सबसे बड़ी जीत पक्की है. 14 नवंबर के बाद विजय उत्सव की तैयारी करें. बिहार चुनाव पर पीएम मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी चर्चित हो रहा है.

बीजेपी IT प्रमुख का पोस्ट

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”एनडीए अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के लिए तैयार है- ठीक वैसी ही जैसी पीएम ने भविष्यवाणी की थी.”

पीएम का इंडी गठबंधन पर निशाना

इसके साथ ही पीएम मोदी ने जनसभा में इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘जंगलराज वालों’ के पास वह सब कुछ है, जो नौकरी और निवेश दोनों के लिए खतरा है. ये (राजद समर्थक) खुली घोषणा कर रहे हैं कि ‘भैया की सरकार’ आएगी तो कट्टा, दोनाली और फिरौती, यही सब चलेगा. लेकिन बिहार में ‘कट्टा सरकार’ नहीं चाहिए.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान को लेकर कहा कि बिहार में अब तक का सबसे अधिक मतदान हुआ है. पहले चरण में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ है. यह दिखाता है कि एनडीए सरकार की वापसी का मोर्चा खुद बिहार की जनता ने संभाल लिया है.

ये भी पढ़ें-Bihar Election Result: इन 10 सीटों पर सुबह 11 बजे से ही 10 हजार वोटों का अतंर, प्रत्याशी की जीत मानी जा रही तय

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को वोट डाले गए थे. चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 64 फीसद से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जबकि दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read