देश

किसने, किसकी कनपटि पर रखा कट्टा? आरा में पीएम मोदी ने किया साफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशाना साधते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए राजद के नेता का नाम तय हो, लेकिन राजद ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री पद चोरी किया है. पीएम मोदी ने रविवार को बिहार के आरा में जनसभा को संबोधित किया.

आरा में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “नामांकन वापस लेने से एक दिन पहले बिहार में बंद कमरे में गुंडागर्दी का खेल खेला गया था. कट्टा रखकर कांग्रेस से राजद नेता को मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार और उसको समर्थन की घोषणा कराई गई.”

कांग्रेस में झगड़ा भयंकर बढ़ा

प्रधानमंत्री ने यह भी दावा किया कि राजद और कांग्रेस में झगड़ा भयंकर बढ़ गया है. न घोषणा-पत्र में कांग्रेस की सुनी गई, न प्रचार में उनकी पूछ हो रही है. पीएम मोदी ने कहा, “चुनाव से पहले ही इतनी घृणा बढ़ गई है कि चुनाव के बाद एक-दूसरे का सिर फोड़ने लगेंगे. इसलिए हमेशा याद रखिए, ऐसे लोग बिहार का भला कभी नहीं कर सकते हैं.

जंगलराज अंधेरा था- पीएम मोदी

राजद पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “एक तरफ एनडीए का सुशासन है और दूसरी तरफ ‘जंगलराज’ का कुशासन है. ‘जंगलराज’ वह अंधेरा था, जिसने बिहार को धीरे-धीरे खोखला कर दिया. राजद के जंगलराज की पहचान जिस चीज से होती है, वह ‘कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, कुशासन और करप्शन’ है.”

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में राजद ‘जंगलराज’ लाई और तुष्टिकरण की राजनीति की, जबकि कांग्रेस की पहचान सिखों के कत्लेआम से जुड़ी है. 1984 में 1-2 नवंबर को कांग्रेस के लोगों ने सिख नरसंहार किया था. आज की कांग्रेस, सिख नरसंहार के गुनहगारों को पूरे सम्मान के साथ आगे बढ़ा रही है. कांग्रेस हो या राजद, इन्हें अपने पाप का कोई पछतावा नहीं है. राजद और कांग्रेस बिहार की पहचान खत्म करने में जुटी हैं. ये लोग बिहार में घुसपैठियों के समर्थन में यात्राएं कर रहे हैं. ये लोग घुसपैठियों को बचाने के लिए तन-मन से जुटे हैं.”

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

27 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

43 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

47 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

49 minutes ago