चुनाव

दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, भेजे गए बेऊर जेल

Bihar Elections 2025: चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड को लेकर आज यानी रविवार को बाहुबली नेता अनंत सिंह (Anant Singh) की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी हुई. कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब अनंत सिंह की रातें पटना के बेऊर जेल में कटेंगी.

क्या है पूरा मामला?

जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या 30 अक्टूबर को हुई थी. इस मामले में अनंत सिंह (Anant Singh) का नाम सामने आया और शनिवार देर रात पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आज उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

बिहार की राजनीति में बड़ा नाम

अनंत सिंह (Anant Singh) बिहार की राजनीति में एक बड़ा नाम हैं और मोकामा क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. लेकिन इस हत्या के मामले ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पुलिस अब इस केस में आगे की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है.

इस पूरे घटना ने बिहार चुनावी माहौल को और गर्मा दिया है. जनता की नजर अब इस केस की अगली सुनवाई और जांच पर टिकी है.

कितनी संपत्ति के मालिक हैं अनंत सिंह?

नामांकन में दिए गए हलफनामे के मुताबिक अनंत सिंह के पास 37.88 करोड़ की संपत्ति है, जिसमें 13 करोड़ की चल संपत्ति और कई महंगी गाड़ियां शामिल हैं. उनके पास एक हाथी, घोड़ा और मवेशी भी हैं. वहीं उनकी पत्नी के पास 62.72 करोड़ की संपत्ति है.

ये भी पढ़ें-बिहार चुनाव को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा बयान “वोटिंग को बनाएं लोकतंत्र का उत्सव”

कब डाले जाएंगे वोट?

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि बिहार में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, दूसरा चरण 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

4 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

13 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

17 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

30 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

43 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

47 minutes ago