देश

एशियन यूथ गेम्स में भारत के नाम 48 मेडल, पीएम मोदी ने एथलीट्स को सराहा

भारतीय एथलीट्स ने बहरीन के मनामा में आयोजित एशियन यूथ गेम्स 2025 में 48 पदक अपने नाम किए. यह चैंपियनशिप के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा है.

48 पदक जीतकर रचा इतिहास

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हमारे युवा एथलीट्स ने एशियन यूथ गेम्स 2025 में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 48 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. इस दल को बधाई. उनका जुनून, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत साफ दिखाई दे रही है. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.”

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लिखा, “पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार के खेलों पर अटूट ध्यान ने हमारे एथलीट्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने और पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने के लिए सशक्त बनाया है.”

साहस और विश्वास की कहानी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर लिखा, “हमारे युवा एथलीट्स ने एशियन यूथ गेम्स 2025 में इतिहास रच दिया है. 48 पदक जीतकर और छठा स्थान हासिल करके, भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. उनकी यह यात्रा साहस और विश्वास की कहानी है. यह अनुशासन से गढ़े सपनों और दृढ़ निश्चय से परिभाषित संकल्प की मिसाल है. हर पदक उनके जज्बे की ताकत और एक अजेय भारत के वादे का प्रतीक है. यह ऐतिहासिक सफलता आने वाली पीढ़ियों को और बड़े सपने देखने, और अधिक मेहनत करने तथा तिरंगे को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रेरणा दे.”

गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल्स के साथ छठे पायदान पर

भारत एशियन यूथ गेम्स 2025 में 13 गोल्ड, 18 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल के साथ छठे पायदान पर रहा. मेडल टैली में चीन सबसे ऊपर रहा, जिसने 147 मेडल अपने नाम किए. इनमें 63 गोल्ड, 49 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल रहे. वहीं, उज्बेकिस्तान 81 मेडल (37 गोल्ड, 16 सिल्वर और 28 ब्रॉन्ज) के साथ दूसरे स्थान पर रहा. तीसरे स्थान पर मौजूद कजाकिस्तान ने कुल 93 मेडल अपने नाम किए. इनमें 24 गोल्ड, 29 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज मेडल रहे.

ये भी पढ़ें: किसने, किसकी कनपटि पर रखा कट्टा? आरा में पीएम मोदी ने किया साफ

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

3 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

4 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

5 hours ago