देश

लालू परिवार में पहली बार..! साथ नहीं आए तेजप्रताप, जागी राबड़ी देवी की ममता; मीडिया को मां से मिला ये जवाब

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज (6 नवंबर) 18 जिलों की 121 सीटों पर जारी है. इस बीच, लालू प्रसाद यादव के परिवार ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला. बिहार में सायद पहली बार ऐसा हो रहा है कि पूरा लालू परिवार एक साथ मतदान करने नहीं पहुंचा. क्योंकि, तेजप्रताप यादव ने अपनी अलग पार्टी बना ली है. ऐसे में मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ममता समने आई है.

बता दें आज प्रदेश के 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है. इसमें पटना की सभी 14 सीटें भी शामिल हैं. पटना के वेटनरी पोलिंग बूथ पर लालू यादव का पूरा परिवार वोट करता है. पहले चरण में 1314 उम्मीदवार मैदान में है. इसमें नितीश सरकार के 14 मंत्री भी शामिल हैं.

राबड़ी देवी की ममता

मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने दोनों बेटों यानी तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को जीत का आशीर्वाद दिया. हालांकि, तेज प्रताप यादव मतदान के दौरान परिवार के साथ नजर नहीं आए, लेकिन राबड़ी देवी के बयान से यह स्पष्ट हुआ कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद परिवार में एकता और ममता बरकरार है. राबड़ी देवी ने कहा कि-

“मेरे दोनों बेटे जनता की सेवा कर रहे हैं, जनता का प्यार उन्हें जरूर मिलेगा.”

रोहिणी आचार्य ने युवाओं का चुनाव बताया

आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने भी मतदान किया और समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इस चुनाव को बिहार के युवाओं और मजदूरों के भविष्य के लिए अहम बताया.

“ये चुनाव उन मजदूरों के लिए हैं जो गांवों में रोज़गार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि बिहार की जनता इस बार ऐसी सरकार चुनेगी जो युवाओं को रोजगार दे और ‘डबल इंजन सरकार’ को उखाड़ फेंके’.”

ये भी पढ़ें: 78 साल के धुरंधर vs 25 साल की Gen Z! पहले चरण में 10 युवा के सामने 10 बुजुर्ग

दूसरे चरण के लिए ‘मिशन बिहार’

बिहार में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव (Bihar Election 2025) के दूसरे चरण के लिए जोर लगा रहे हैं. सबसे पहले वे सुबह 11 बजे भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान से अपनी चुनावी हुंकार भरेंगे, जिसमें भागलपुर और बांका जिले की 12 विधानसभा क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे. इसके बाद, वे अररिया के फारबिसगंज में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें 9 विधानसभा क्षेत्रों के एनडीए उम्मीदवार मौजूद रहेंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

4 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

10 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

40 minutes ago