देश

दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बढ़ी ठंड, IMD का अलर्ट; अगले 3 दिन में गिरेगा तापमान, कई राज्यों में चलेगी सर्द हवा

Weather Update: देशभर में मौसम अब सर्दी का रुख पकड़ चुका है. दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर भारत के कई हिस्सों में सुबह और शाम की ठिठुरन अब महसूस होने लगी है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी. इस दौरान चलने वाली ठंडी हवाएं लोगों को असली सर्दी का एहसास कराएंगी.

दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं ने बदला मिजाज

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज मौसम साफ रहने वाला है. सुबह के वक्त हल्की धुंध छाई रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे सूरज ऊपर चढ़ेगा, आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा. पूरे दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है.

मौसम विभाग का कहना है कि आज मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शाम होते-होते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में हल्की-फुल्की सर्दी की शुरुआत हो जाएगी.

यूपी-बिहार में सर्द हवाओं ने दी दस्तक

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम ने करवट ले ली है. सुबह-शाम अब हवा में ठंडक महसूस की जा रही है. कई इलाकों में कोहरे की हल्की परत भी दिखने लगी है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में यहां के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

यानी अब रजाई-कंबल का मौसम लौटने वाला है. अच्छी खबर यह है कि अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं हैं, जिससे त्योहारों और यात्राओं में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक ठंड ने ली एंट्री, बढ़ी ठिठुरन और कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत

पहाड़ों पर बर्फबारी की आहट

उधर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड अब अपने पूरे रंग में है. देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जगहों पर तापमान में और गिरावट आने की पूरी उम्मीद है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘बदली शासन की परिभाषा, स्थापित किया पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर अमित शाह का बड़ा बयान

Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…

9 minutes ago

फिनाले से ठीक पहले करण पटेल का पत्ता साफ! सीक्रेट एविक्शन या बिगड़ी तबीयत? फैंस को लगा तगड़ा झटका

लोकप्रिय टीवी एक्टर करण पटेल का रियलिटी शो ‘द राइज एंड फॉल सीजन 2’ से…

24 minutes ago

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

1 hour ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

1 hour ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

1 hour ago