देश

Bihar Election 2025: कौन है दिव्या गौतम, जिसे महागठबंधन ने पटना की दिघा से दिया टिकट?

बिहार चुनाव को लेकर सभी पार्टियां सीट के बंटवारे को लेकर बातचीत करने में लगी हुई हैं. इस बीच महागठबंधन ने पटना की दीघा विधान सभा सीट को लेकर उम्मीदवार खड़ा कर दिया, जिससे सियासी पारा चढ़ा हुआ है. हालांकि इसको लेकर अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन उससे पहले ही CPIML ने उम्मीदवार बनाकर एक बड़ा दांव खेला है. आपको बता दें कि पटना की दीघा विधान सभा सीट के लिए दिव्या गौतम को टिकट दिया गया है.

कौन है दिव्या गौतम?

जहां एक ओर अभी महागठबंधन में सीटों का औपचारिक बटवारा अभी जारी है. वहीं दूसरी ओर उन्होंने  पटना की दिघा विधानसभा से दिव्या गौतम को उम्मीदवार बनाकर सियासी हलचल बढ़ा दिया है. आपको बता दें कि दिव्या गौतम दिव्यांगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन है. इन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया, जहां ये राजनीति के डोर से जुड़ी. दिव्या ने वर्ष 2012 में पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद में दूसरे स्थान पर रह चुकी हैं. बीपीएससी परीक्षा में सफलता मिलने पर दिव्या को आपूर्ति निरीक्षक के पद के लिए चुना गया लेकिन उन्होंने नौकरी नहीं की. फिलहाल वे पीएचडी कर रही हैं और यूजीसी नेट क्वालिफाइड हैं.

दिव्या के लिए नहीं होगा आसान

पटना का दीघा विधानसभा सीट बिहार की राजनीति में काफी अहम मानी जाती है और पिछले दो चुनावों से यहां पर भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व है. 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां से 97,044  वोटों से जीत हासिल की थी. इसलिए ये सीट बीजेपी के लिए सेफ जोन माना जाती है. हालांकि दिव्या को यहां से उम्मीदवार बनाकर महागठबंधन ने महिला और युवा कार्ड दोनो एक ही साथ खेला है. लेकिन यहां से जीत दर्ज कराना दिव्या और महागठबंधन के लिए आसान नहीं होगा.

कब भरेंगी नॉमिनेशन?

दिव्या गौतम के बिहार चुनाव में एंट्री करते ही वो चर्चा का केंद्र बन गई है. इससे दिघा विधान सभा बेशक ही बीजेपी का सेफ जोन है, लेकिन एक युवा महिला के इस सियासी मैदान में उतरने से समीकरण बदल भी सकते है. सामाजिक कार्यों और छात्र राजनीति से निकली दिव्या के पास जमीनी अनुभव तो है ही साथ ही इनके पास शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी है, जो उन्हें दूसरे उम्मीदवारों से अलग बनाती है. आपको बतादें कि 15 अक्टूबर को दिव्या पटना जिले की इस सीट से नामांकन भरेंगी.

ये भी पढ़ें: चिराग पासवान की रणनीति ने दिलाई NDA में 29 सीटें, बीजेपी-जेडीयू को बराबरी पर लाया

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

56 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

57 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago