बिजनेस

फॉक्सकॉन तमिलनाडु में 15,000 करोड़ करेगी निवेश, 14,000 हाई-वैल्यू नौकरियों के पैदा होंगे अवसर

ताइवान की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) ने तमिलनाडु में 15,000 करोड़ रुपए निवेश करने का ऐलान किया है. इससे प्रदेश में 14,000 हाई-वैल्यू नौकरियों के अवसर पैदा होंगे. राज्य के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने सोमवार को यह जानकारी दी.

राज्य के मंत्री के अनुसार, यह तमिलनाडु में इंजीनियरिंग नौकरियों के लिए अब तक की सबसे बड़ी प्रतिबद्धता है और इससे तमिलनाडु के इलेक्ट्रॉनिक्स और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिलेगा.

राजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “तमिलनाडु में अब तक की सबसे अधिक इंजीनियरिंग जॉब्स. फॉक्सकॉन ने तमिलनाडु में 15,000 करोड़ रुपए निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है और इससे 14,000 हाई वैल्यू नौकरियां पैदा होंगी. इंजीनियरर्स तैयार रहें.”

उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने कहा कि इस निवेश के जरिए फॉक्सकॉन तमिलनाडु में अगले चरण की वैल्यू एडेड मैन्युफैक्चरिंग, आरएंडडी इंटीग्रेशन, एआई-संचालित एडवांस टेक्नोलॉजी ऑपरेशन लेकर आएगी. उन्होंने कहा कि फॉक्सकॉन के भारत में प्रतिनिधि रॉबर्ट वू ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की और राज्य में कंपनी की निवेश योजनाओं के बारे में बताया.

द्रविड़ मॉडल 2.0 की दिशा में एक अहम कदम

कंपनी के विकास कार्यों को सहयोग देने के लिए, तमिलनाडु की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी गाइडेंस भारत में पहला फॉक्सकॉन डेस्क स्थापित करेगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह डेस्क परियोजनाओं के सुचारू संचालन और मिशन-मोड क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगा और इसे “द्रविड़ मॉडल 2.0” की दिशा में एक कदम बताया.

यह घोषणा रॉबर्ट वू द्वारा पिछले रविवार को बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात के बाद की गई है. उस बैठक के दौरान, उन्होंने कर्नाटक में फॉक्सकॉन की उपस्थिति को मजबूत करने और मैन्युफैक्चरिंग एवं टेक्नोलॉजी सहयोग में नए अवसरों की खोज के तरीकों पर चर्चा की.

फॉक्सकॉन वर्तमान में तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में सक्रिय है, और ये नई योजनाएं भारत में कंपनी के बड़े विस्तार का संकेत देती हैं.


ये भी पढ़ें: जामनगर अब एशिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी, भारत में 10.6 करोड़ घरों को मिल रही किफायती LPG की सुविधा: हरदीप सिंह पुरी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

23 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

52 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

58 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

60 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

1 hour ago