Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव 2025 में महिला उम्मीदवारों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कई सीटों पर जीत दर्ज की है. इस बार भले ही महिला प्रत्याशियों की संख्या सीमित रही लेकिन जो मैदान में उतरीं, उन्होंने अपने क्षेत्र में जनता का भरोसा जीतकर विधानसभा तक का सफर तय कर लिया.
सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं मैथिली ठाकुर, जिन्होंने अलीनगर सीट से बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की. पहली बार चुनाव लड़ने के बावजूद उन्होंने बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्ज की. उनके अलावा बेतिया से रेणु देवी, नरपतगंज से देवांती यादव और प्राणपुर से निशा सिंह ने भी जीत का परचम लहराया.
कोढ़ा से कविता देवी, केसरिया से शालिनी मिश्रा, और शिवहर से श्वेता गुप्ता ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी टक्कर के बीच जीत दर्ज की. वहीं फुलपरास से शीला कुमारी, धमदाहा से लेशी सिंह, गायघाट से कोमल सिंह और नवादा से विभा देवी ने भी जीत हासिल कर विधानसभा में अपनी जगह पक्की की.
इन महिला नेताओं की जीत यह दिखाती है कि बिहार की राजनीति में अब महिलाएं सिर्फ प्रतीकात्मक चेहरा नहीं बल्कि निर्णायक भूमिका में हैं. महिला मतदाताओं की भागीदारी भी इस बार रिकॉर्ड रही, जिससे साफ है कि महिलाओं ने न सिर्फ वोट डाला बल्कि महिलाओं को जिताया भी.
ये भी पढ़ें-EVM को छोड़कर SIR के पीछे पड़े अखिलेश यादव, बिहार चुनाव को लेकर क्या कहा?
इन विजयों ने यह साबित कर दिया है कि अगर महिलाओं को मौका मिले तो वे किसी भी स्तर पर नेतृत्व करने में पीछे नहीं हैं. बिहार की राजनीति में यह बदलाव स्वागत योग्य है और आने वाले समय में महिला भागीदारी और भी मजबूत होती दिखेगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…
Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…
Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…