बिहार विधानसभा के रिजल्ट लगभग सामने आ चुके है. परिणामों में NDA गठबंधन को साफ बहुमत मिलाता नजर आ रहा है. वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन पिछड़ता जा रहा है. गठबंधन की बड़ी पार्टी कांग्रेस एर बार फिर बिहार में अपना वर्चस्व जमाने कामयब नहीं हो पाई. जिसके बाद से सोशल मीडियी पर कांग्रेस के लिए खूब तंज कसे जा रहे है. बिजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर दो दशक में 95 चुनाव हारने का जिक्र किया है.
बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है. चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बहुमत के आंकड़ों को पार करते हुए स्पष्ट दिख रहा है, जबकि विपक्ष का महागठबंधन पिछड़ता नजर आ रहा है. इस बीच बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लगातार चुनाव हारने को लेकर तंज कसा.
अमित मालवीय ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट में लिखा, “राहुल गांधी! एक और चुनाव, एक और हार! अगर चुनावी निरंतरता के लिए कोई पुरस्कार होता, तो वह सभी पर भारी पड़ते. इस दर पर, असफलताएं भी सोच रही होंगी कि वह उन्हें इतनी विश्वसनीयता से कैसे पा लेते हैं.” मालवीय ने राहुल गांधी के नेतृत्व में 95 चुनाव हारने का जिक्र किया.
आचार्य प्रमोद ने अपने ट्विटर हैंडल (X) से पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बिहार चुनाव में विपक्ष के CM उम्मीदवार तेजस्वी यादव को भी लपेटे में ले लिया. उन्होंने महागठबंधन के शीर्ष नेताओं पर खड़े सवाल पूछे है. आचार्य प्रमोद ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा “वोट ‘चोर’ नारे का हश्र तो ‘चौकीदार’ चोर से भी बुरा हुआ. राहुल गांधी ने बेचारे तेजस्वी यादव की ‘लालटेन’ भी फुड़वा दी.”
ये भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव की ‘लालटेन’ फुड़वा दी’, आचार्य प्रमोद कृष्णम का महागठबंधन पर तंज
बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को साफ बहुमत दिख रही है. हालांकि कांग्रेस और राजद के चुनाव प्रर्दशन में पहले से काफी गिरावट समाने आ रहे है. साथ ही जनसुराज का हाल तो काफी बेहाल नजर आ रहा है, एक भी सीट पर प्रशांत किशोर की जीत नजर नहीं आ रही है.
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…
Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…
Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…