देश

Bihar Election 2025: पीएम मोदी के बाद चिराग पासवान भी बोले- नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे…मेरा लक्ष्य 2030 तक CM बनना है

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार में नीतीश कुमार को NDA का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने के कुछ दिनों बाद LJP (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सार्वजनिक रूप से इस फैसले का समर्थन करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व को अपना पूरा समर्थन दिया. चिराग पासवान ने कहा, “मेरे विधायक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट देंगे. इस बार NDA कहीं ज़्यादा मजबूत और एकजुट है.”

कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि 2020 में अलग-अलग चुनाव लड़ने के बावजूद, NDA सरकार बनाने में कामयाब रहा था. उस समय हम सबसे कमजोर स्थिति में थे क्योंकि उपेंद्र कुशवाहा हमारे साथ नहीं थे. इस बार, हम एकजुट हैं जबकि महागठबंधन बंटा हुआ दिख रहा है.

चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनावों में 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उन्हें सभी सीटें जीतने का भरोसा है. उन्होंने बताया कि जब मैंने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, तो मुझे अपनी तैयारियों पर पूरा भरोसा था. बीजेपी ने उन सीटों पर समझौता किया जो हमारे लिए महत्वपूर्ण थीं.”

अमित शाह के बयान का किया बचाव

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस बयान बचाव करते हुए कि ‘विधायक अपना नेता चुनेंगे,’ चिराग ने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी का पूरा कंट्रोल है, वहां ऐसे बयानों की ज़रूरत नहीं होती. चिराग ने दोहराया और कहा कि हमारे विधायक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के तौर पर समर्थन देंगे.

मुसलमानों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने का सुझाव देंगे

चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने विपक्षी गठबंधन में मुस्लिम प्रतिनिधित्व की कमी पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी के परिवार के बाहर कोई मुस्लिम नेता या यादव CM क्यों नहीं बन सकता? महागठबंधन ने हमेशा मुस्लिम वोटों का गलत इस्तेमाल किया है.” पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी NDA के भीतर ज़्यादा मुस्लिम प्रतिनिधित्व का सुझाव देगी. तेजस्वी वक्फ बिल पर मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं

वक्फ (अमेंडमेंट) बिल को लेकर चल रहे विवाद पर चिराग ने तेजस्वी यादव पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “यह बिल पार्लियामेंट ने पास किया था, राज्य विधानसभा ने नहीं. अगर आप इसे फाड़ भी दें, तो क्या फर्क पड़ेगा? यह पहले ही कानून बन चुका है.”

उन्होंने आगे कहा कि कोई भी बदलाव सिर्फ पार्लियामेंट में ही किया जा सकता है, राज्य के विधायकों द्वारा नहीं. पासवान ने दावा किया, “तेजस्वी राजनीतिक फायदे के लिए मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं.”

मेरा लक्ष्य 2030 तक CM बनना है

अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के बारे में पूछे जाने पर चिराग पासवान ने कहा, “मैं निश्चित रूप से 2030 में खुद को मुख्यमंत्री के रूप में देखता हूं. मेरा विज़न हमेशा से ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ रहा है.” उन्होंने शादी और पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों को यह कहते हुए टाल दिया कि ऐसे टॉपिक चुनाव के दौरान कोई मायने नहीं रखते. चिराग पासवान ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद वह अपने सुनहरी बाग वाले घर में शिफ्ट होने का प्लान बना रहे हैं.


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: ‘कुर्सी पर बैठने के बाद लालच आ ही जाएगा,’ तेज प्रताप यादव का छोटे भाई तेजस्वी पर हमला


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

27 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

30 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

45 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

47 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

59 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

1 hour ago