देश

Bihar Election Result 2025: पवन सिंह के गाने की तरह हिट हुई PM मोदी–नीतीश बाबू की जोड़ी, रुझानों ने साफ की चुनावी तस्वीर

Bihar Election Result 2025: सुबह से ही देशभर में बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है. बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर के लोग बेसब्री से इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि इस बार सत्ता की कमान किसके हाथ में जाएगी. शुरुआती रुझानों में NDA लगातार बढ़त बनाए हुए है, जिसके बाद NDA समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

दोपहर तक आए रुझानों के मुताबिक, बिहार की कुल 243 सीटों में से करीब 180 सीटों पर NDA ने मजबूत पकड़ बना ली है. इस बढ़त के साथ ही लोगों के बीच यह भी चर्चा तेज हो गई है कि क्या NDA की वापसी इस बार और भी मजबूत होगी.

Pawan Singh का गाना चर्चा में

इसी बीच भोजपुरी स्टार और बीजेपी के स्टार प्रचारक पवन सिंह का एक गाना भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वही गाना है जो चुनाव प्रचार के दौरान लगभग हर बीजेपी रैली में बजता था और बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसके बोलों पर झूमते नजर आते थे.

इस गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी की खूब तारीफ की गई है. इसका सबसे लोकप्रिय हिस्सा है “जोड़ी मोदी आ नीतीश जी के हिट होई…”

बताते चलें कि पवन सिंह और शिवानी सिंह द्वारा गाए इस गाने को यूट्यूब पर 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह रिलीज होते ही एक हिट सॉन्ग बन गया था.

डबल इंजन की सरकार लगभग तय?

अब तक के चुनावी रुझान बताते हैं कि बिहार में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनना लगभग तय नजर आ रहा है. चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 101 में से 92 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है.

वहीं नीतीश कुमार की पार्टी JDU के लिए भी इस बार नतीजे बेहद सकारात्मक हैं. साल 2020 के विधानसभा चुनाव में जहां JDU सिर्फ 43 सीटों पर सिमट गई थी, वहीं इस बार पार्टी करीब 80 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है. यह नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक वापसी मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें- एनडीए की बंपर जीत ने दिलाई 2010 की याद, विपक्ष फिर हुआ कमजोर

महागठबंधन का हाल बेहाल

रुझानों से साफ है कि महागठबंधन के लिए इस बार हालात बेहद मुश्किल होते जा रहे हैं. पिछले चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने वाली राष्ट्रीय जनता दल (राजद) इस बार उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती दिख रही है. जिस राजद ने 140 से ज्यादा सीटों पर अपना दमखम दिखाने के लिए उम्मीदवार उतारे थे, वहीं अब शुरुआती आंकड़ों में पार्टी 30 के आसपास सीटों में ही सिमटती नजर आ रही है.

कांग्रेस की स्थिति भी कुछ बेहतर नहीं दिखती. 61 सीटों पर किस्मत आजमा रही कांग्रेस अभी तक दहाई का आंकड़ा पार करने के लिए भी संघर्ष करती नजर आ रही है. इन नतीजों ने महागठबंधन की मजबूती और रणनीति दोनों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. शुरुआती रुझान भले ही अंतिम नतीजे न हों, लेकिन जिस तरह का माहौल बन रहा है, वह विपक्षी खेमे को चिंतित करने के लिए काफी है.

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

वायरल वीडियो पर यूज़र्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- “क्या हो गया है इस औरत को? हर वक्त इसका मूड खराब रहता है!” दूसरे यूजर ने लिखा- “समय-समय पर इन्हें क्या हो जाता है?”

बता दें कि जया बच्चन को आखिरी बार फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था. इसके बाद से वह किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं. हालांकि वह लाइमलाइट से दूर बिल्कुल नहीं हैं अक्सर अपने गुस्से या पैपराजी से हुई नोकझोंक की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘लाल कम, भगवा ज्यादा…’ अखिलेश यादव के PDA रथ पर मायावती का तीखा तंज

Mayawati on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की 2027 की सियासत के बीच मायावती ने अखिलेश…

2 minutes ago

पूर्व WWE रेसलर और ‘महाभारत’ के भीम सौरव गुर्जर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण का आरोप

Saurav Gurjar Arrest: ‘महाभारत’ में भीम का किरदार निभाने वाले सौरव गुर्जर को हैदराबाद पुलिस…

9 minutes ago

Diwali Chhath Puja Train: नियमित ट्रेनें हाउसफुल? मत लीजिए टेंशन! अक्टूबर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Diwali Chhath Puja Train: दिवाली और छठ पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

23 minutes ago

धर्म, क्षमा, विद्या और अहिंसा… पीएम मोदी ने साझा किया महाभारत का खास सुभाषित

PM Modi Sanskrit Shloka: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संस्कृत का…

25 minutes ago

सपना डॉक्टर बनने का, अंत खौफनाक! बंद कमरे में लटकी मिली NEET छात्रा, खून के धब्बों ने पुलिस के भी उड़ाए होश

Gopalganj News: गोपालगंज के श्याम सिनेमा रोड में नीट की तैयारी कर रही छात्रा उजाला…

36 minutes ago

आराम करते समय भी क्यों महसूस होता है तनाव? जानिए क्या है ‘Stresslaxing’ और इससे कैसे निपटें

Stresslaxing: लगातार काम, स्क्रीन टाइम और प्रोडक्टिव रहने के दबाव के बीच कई लोग फुर्सत…

43 minutes ago