देश

Bihar Elections 2025: कांग्रेस की नई रणनीति या परिवारवाद का विस्तार?

Bihar Elections 2025: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाने और उसे जमीन पर उतारने की तैयारी में जुटे हैं. इन्हीं तैयारियों के बीच हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की एक अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नेता अजय माकन ने की. यह बैठक बिहार कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमिटी की थी, और इसके केंद्र में थे – टिकट वितरण की प्रक्रिया, नए चेहरों को मौका देने की पर चर्चा हुई

पार्टी की रणनीति में कुछ बदलाव साफ देखे जा सकते हैं – बदलाव के नाम पर परिवारवाद के नए अध्याय की शुरुआत.

नई पीढ़ी को मौका या राजनीतिक विरासत का हस्तांतरण?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस बार अपने बेटों को विधानसभा चुनाव लड़वाने की योजना बना रहे हैं. कुछ के लिए यह पहला प्रयास होगा, तो कुछ नेता अपने बेटे को दोबारा राजनीति में “रिलॉन्च” करना चाह रहे हैं.

  • अखिलेश प्रसाद सिंह: राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह का अपने बेटे के चुनावी भविष्य को लेकर उत्साह किसी से छिपा नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, वे किसी भी कीमत पर अपने बेटे को विधानसभा या लोकसभा चुनाव जितवाना चाहते हैं – चाहे टिकट कांग्रेस से मिले या किसी अन्य पार्टी से. यह राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि व्यक्तिगत मिशन जैसा लग रहा है.
  • मदन मोहन झा: बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान विधान परिषद में कांग्रेस के नेता, मदन मोहन झा भी अपने बेटे को चुनावी राजनीति में उतारने की तैयारी कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि स्क्रीनिंग कमिटी में उनके बेटे की उम्मीदवारी पर चर्चा भी हो चुकी है.
  • मीरा कुमार: लोकसभा की पूर्व स्पीकर और कांग्रेस की वरिष्ठ दलित नेता मीरा कुमार भी अपने बेटे को विधानसभा चुनाव में “रिलॉन्च” करने की तैयारी कर रही हैं. उनका बेटा पहले लोकसभा चुनाव हार चुका है, और अब विधानसभा के जरिए राजनीति में वापसी की योजना बनाई जा रही है.
  • शकील अहमद: कभी कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ताओं और केंद्रीय मंत्रियों में शुमार रहे शकील अहमद अब सक्रिय राजनीति से दूर हैं, लेकिन अपनी राजनीतिक विरासत को बनाए रखने के लिए बेटे को मैदान में उतारना चाहते हैं. सूत्रों के मुताबिक, विदेश में रह रहे बेटे को देश वापस बुलाकर उन्होंने जनता के बीच सक्रिय करना शुरू कर दिया है.
  • अवधेश सिंह: वजीगंज से छह बार विधायक रह चुके और पूर्व मंत्री अवधेश सिंह अब अपने बेटे को टिकट दिलवाने की कोशिश में लगे हैं.

आम जनता में पार्टी की छवि को होगी प्रभावित

कांग्रेस पार्टी लंबे समय से युवाओं को मौका देने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात करती रही है. लेकिन यदि यह युवाओं को सिर्फ नेताओं के परिवारों तक सीमित करके मौका देने की रणनीति है, तो यह न सिर्फ कार्यकर्ताओं के मनोबल पर असर पड़ेगा बल्कि आम जनता में पार्टी की छवि को भी प्रभावित करेगा.

राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाना कोई नई बात नहीं है – भाजपा, जदयू, राजद और अन्य दलों में भी यह चलता रहा है. लेकिन जब कांग्रेस खुद को “विचारधारा की पार्टी” कहती है, तो उससे उम्मीद की जाती है कि वह टिकट वितरण में योग्यता, कार्यकर्ता की निष्ठा और सामाजिक संतुलन को तरजीह दे.

बिहार कांग्रेस में उभरती यह रणनीति एक तरफ पार्टी को नई पीढ़ी के जरिए ताजगी देने की कोशिश लगती है, तो दूसरी तरफ यह परिवारवाद के आरोपों को और बल देती है. सवाल यह नहीं कि नेताओं के बेटे चुनाव लड़ें या नहीं, बल्कि सवाल यह है – क्या वे पार्टी और जनता के प्रति उतनी ही प्रतिबद्धता और क्षमता रखते हैं?

बिहार जैसे राजनीतिक रूप से सजग राज्य में सिर्फ नाम और विरासत के भरोसे चुनाव जीतना अब आसान नहीं रहा.

ये भी पढ़ें: Bihar Election: विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 6 अक्टूबर के बाद हो सकता है तारीखों का ऐलान

-भारत एक्सप्रेस

प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

15 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

15 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

18 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

34 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

35 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

48 minutes ago