देश

हमारे विधायक, मंत्री और सांसद बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए देंगे एक महीने का वेतन: एकनाथ शिंदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ पूरे देश में चल रहा है. इसके तहत विभिन्न राज्यों और शहरों में स्वच्छता अभियान चल रहा है. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ित किसानों के साथ खड़ी है.

पीड़ितों को मदद की जरूरत

महाराष्ट्र में बाढ़ पर एकनाथ शिंदे ने कहा, “सभी लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाके में जाना चाहिए. बाढ़ पीड़ितों को अभी मदद की आवश्यकता है. उन पर बड़ा संकट है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा किसानों के साथ खड़े हैं. केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से जो भी मदद होगी, किसानों को दी जाएगी.” उन्होंने ये भी कहा कि वहां जाकर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “हमारे मंत्री, सांसद और विधायकों ने अपने एक महीने का वेतन वहां के लोगों को देने का निर्णय लिया है. सभी लोगों को अपना-अपना योगदान देना चाहिए. ये हमारे अन्नदाता हैं और सरकार उनके साथ खड़ी है.”

स्वच्छ भारत मिशन निरंतर चलने वाला प्रयास

एकनाथ शिंदे ने कहा, “स्वच्छ भारत मिशन न तो एक दिन का और न ही कुछ दिनों तक चलने वाला कार्यक्रम है. यह एक सतत और निरंतर चलने वाला प्रयास है. इसलिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी. प्रधानमंत्री ने खुद सफाई कर इसकी शुरुआत की थी. आज हम लोग भी इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं. महाराष्ट्र में स्वच्छता ही सेवा है, और वही हम लोग कर रहे हैं.

शिंदे ने सफाई कर्मियों को रियल टाइम हीरो बताते हुए कहा कि अब खुले में न हम कचरा डालेंगे और न ही किसी को डालने देंगे. इसके लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी की जो संकल्पना है, उनमें एक बड़ा योगदान महाराष्ट्र से दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण, नवरात्रि में भारत को मिली नई सैन्य शक्ति, DRDO को राजनाथ सिंह की बधाई

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

10 minutes ago

पटना में ‘दो कचौड़ी एक समोसा, BPSC का क्या भरोसा!’ गूंजा नारा, दारोगा अभ्यर्थियों का फूटा भारी गुस्सा

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में…

22 minutes ago

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

46 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

1 hour ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

2 hours ago