देश

तेजस्वी यादव ने जंगलराज के आरोपों पर दिया जवाब, बोले- गलत करने वाला कोई भी हो, जाएगा जेल

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित किया. इस रैली में उनके साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मौजूद थे. दोनों नेताओं का एक मंच पर आना महागठबंधन की एकजुटता का संदेश था. साथ ही तेजस्वी ने इस मौके को अपने विरोधियों को जवाब देने के लिए भी इस्तेमाल किया. खासकर उन लोगों को जवाब दिया जो आरजेडी पर जंगलराज का ठप्पा लगाते हैं.

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

तेजस्वी यादव ने साफ कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो कोई भी गलत काम करेगा, चाहे वह अपना हो या पराया, उसे जेल जाना होगा. उन्होंने यहां तक कहा कि अगर वह खुद भी कोई गलत काम करते हैं तो उन्हें भी सजा मिलेगी.

आरजेडी पर जंगलराज का आरोप

एनडीए लंबे समय से आरजेडी पर जंगलराज का आरोप लगाता रहा है. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कई बार कह चुके हैं कि अगर बिहार में आरजेडी की सरकार आई तो फिर से जंगलराज लौट आएगा. वे लालू परिवार को घोटालों और अपराध से जोड़ते हैं और कहते हैं कि आरजेडी के नेता जमानत पर बाहर हैं.

दाग को मिटाने की कोशिश में तेजस्वी

तेजस्वी यादव अब इसी दाग को मिटाने की कोशिश में जुटे हैं. वह चाहते हैं कि आरजेडी की छवि बदले और लोग समझें कि अब पार्टी में नई सोच और नया नेतृत्व है. उन्होंने कहा कि बिहार को भ्रष्टाचार और अपराध से मुक्त करना उनका लक्ष्य है. तेजस्वी ने वादा किया कि उनकी सरकार टूटे-फूटे या झूठे वादे नहीं करेगी बल्कि जो कहा जाएगा, उसे पूरा किया जाएगा.

हर घर नौकरी देने का वादा

तेजस्वी युवाओं को रोजगार देने की बात करते हैं. उन्होंने हर परिवार को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है. उनका कहना है कि नया बिहार ऐसा होगा जहां युवा बेरोजगार नहीं होंगे और उन्हें दूसरे राज्यों में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा. वह चाहते हैं कि बिहार अब अपराध के लिए नहीं विकास के लिए जाना जाए.

जंगलराज की परिभाषा

तेजस्वी ने जंगलराज की परिभाषा भी दी. उन्होंने कहा कि जब राज्य में घोटाले हो रहे हों और कोई कार्रवाई न हो रही हो तो वही जंगलराज होता है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान का हवाला दिया जिसमें नीतीश कुमार के 55 घोटालों का जिक्र किया गया था. तेजस्वी ने पूछा कि इन घोटालों पर क्या कार्रवाई हुई?

उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब एक मंत्री पत्रकार को पीटता है, गाली देता है, कपड़े फाड़ता है, कैमरा छीनता है तो क्या वह जंगलराज नहीं है? तेजस्वी अब उसी शब्द को एनडीए के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं जो कभी आरजेडी के खिलाफ गढ़ा गया था.

ये भी पढ़ें-Bihar Election 2025: क्या बिहार में कांग्रेस अब पूरी तरह राजद पर निर्भर हो गई है? ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ ने खोला नया राजनीतिक विमर्श

युवाओं के नेता के तौर पर पेश

तेजस्वी यादव खुद को युवाओं के नेता के तौर पर पेश कर रहे हैं. वह नई सोच, साफ नीयत और मजबूत इरादों की बात कर रहे हैं. अब देखना यह है कि जनता उनके इन वादों और दावों पर कितना भरोसा करती है. इसका जवाब 14 नवंबर को चुनावी नतीजों में मिल जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

56 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago