देश

आतंकियों का सेफ हेवन बनता बिहार? चकिया के मदरसे से हथियार के साथ मौलवी समेत 3 लोग अरेस्ट, इसी मदरसे से PFI सरगना हुआ था गिरफ्तार

Motihari Madrasa Raid: बिहार आतंकियों की पसंदीदा पनाहगाह बनता जा रहा है. ताजा मामला मोतिहारी का है, जहां के मदरसे में छापेमारी कर पुलिस ने हथियार बरामद किया है. इस मामले में मौलवी समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है. यह वहीं मदरसा है, जहां से पहले आतंकी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के मुख्य सरगना याकूब उऱ्फ उस्मान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

मोतिहारी के इस मदरसे में छापेमारी के दौरान पुलिस को एक पिस्टल और जिंदा कारतूस मिले हैं. पुलिस पूरे इलाके की गहन छानबीन कर रही है.

यह मामला मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र में मौजूद गवंदरा इस्लामिया मदरसा का है. जहां पर छापेमारी कर पुलिस ने हथियार और कारतूस बरामद किये हैं. जांच के दौरान मदरसे में कैमरे भी लगे मिले. मोतिहारी एसपी ने इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है.

कैसे यहां पर पहुंची पुलिस

बताया जा रहा है कि पीएफआई मामले की जांच करते हुए पटना पुलिस फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र से हाल ही में एक सदस्य को गिरफ्तार किया था. उसकी जांच में पुलिस को चकिया के इस मदरसे का कनेक्शन सामने आया था.

पुलिस की हिरासत में मौजूद तीनों लोग मदरसा के कर्मचारी हैं. इसमें एक केयर टेकर, सफाइ कर्मी और मौलाना है. ये लोग यहां पर कई महीनों से रह रहे थे. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि कहीं इनके भी लिंक पीएफआई से तो नहीं है.

यहीं से गिरफ्तार हुआ था चरमपंथी याकूब

इस मदरसे से पहले पीएफआई के मुख्य चरमपंथी याकूब को भी एटीएस ने गिरफ्तार किया था. जिसके बाद से यह माना जा रहा था कि इस इलाके में पीएफआई की गतिविधियों पर लगाम लग गई है. हालांकि एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- “मौत के मुंह से खींच लाया अपना जांबाज!” वो एक कसम, जिसके लिए अमेरिकी सेना ने ईरान में झोंक दी अपनी पूरी ताकत

दैनिक भास्कर ने पुलिस सूत्रों के आधार पर बताया है कि इस इलाके में चरमपंथी याकूब की गिरफ्तारी के बाद भी पीएफआई की सक्रियता बनी रही. इस मामले में अभी कई अन्य संदिग्ध भी गिरफ्तार हो सकते हैं. पुलिस को आशंका है कि कई और आरोपी भी हैं जो गुप्त रूप से सक्रिय हों.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

1 hour ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

1 hour ago