Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत अब तेज रफ्तार पकड़ चुकी है. राज्य में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर रविवार को एक अहम बैठक हुई. यह बैठक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के सरकारी आवास 1, पोलो रोड पर आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रमुख दलों के सभी नेता शामिल हुए.
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर लगभग सहमति बन गई है. लंबे समय से चल रही बातचीत के बाद आज महागठबंधन के भीतर फाइनल राउंड की चर्चा हुई. इस बैठक को चुनाव से पहले विपक्षी एकता की दिशा में सबसे निर्णायक माना जा रहा है.
बैठक में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, VIP प्रमुख मुकेश सहनी, CPM के वरिष्ठ नेता और JMM प्रतिनिधि शामिल हुए. इसके अलावा कई विधायक और महागठबंधन के रणनीतिकार भी बैठक में मौजूद रहे.
बैठक में न केवल सीट बंटवारे बल्कि चुनाव आयोग (Election Commission) की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस, वोटर लिस्ट की पारदर्शिता और आगामी चुनावी रणनीति जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई. बैठक से पहले कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरू ने कहा, ‘महागठबंधन की हर बैठक अहम होती है. आज की चर्चा में सीटों का फॉर्मूला तय किया जाएगा, ताकि हम एकजुट होकर NDA के खिलाफ मैदान में उतरें.’
महागठबंधन के भीतर सीटों को लेकर कई दलों ने अपने-अपने दावे ठोके हैं. सीपीएम ने 11 सीटों, जबकि वीआईपी ने 24 सीटों की मांग की है. झामुमो और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने भी कुछ सीटों पर अपनी दावेदारी जताई है. ऐसे में चुनौती यह है कि तेजस्वी यादव सभी सहयोगी दलों को संतुष्ट कर पाते हैं या नहीं.
सूत्र का कहना है कि तेजस्वी यादव ने सभी दलों से सहयोग और लचीलापन दिखाने की अपील की है, ताकि महागठबंधन एक मजबूत विकल्प के रूप में जनता के बीच जा सके.
हाल के दिनों में विपक्ष लगातार ‘वोट चोरी’ और ‘मतदाता सूची में गड़बड़ी’ जैसे मुद्दों को उठा रहा है. तेजस्वी यादव और उनके सहयोगी दलों ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की मांग की है. इस विषय पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक खत्म होने के बाद यह संकेत मिले हैं कि महागठबंधन जल्द ही सीट बंटवारे के फॉर्मूले की औपचारिक घोषणा कर सकता है. माना जा रहा है कि कांग्रेस, राजद (RJD), वीआईपी, सीपीएम और अन्य दलों के बीच समझौता लगभग तय हो चुका है.
ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता देगी- अमित शाह
-भारत एक्सप्रेस
मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…
France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…
आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…
18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…