खेल

हार का हकदार पाकिस्तान! लगातार चौथे संडे भारत को मिली जीत, लड़कों के बाद लड़कियों की धमाचौकड़ी

Women World Cup 2025: भारत ने आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान (india vs pakistan) को 88 रन से हराकर दो मैचों में चार अंक हासिल किए और तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसमें भारत ने 50 ओवर में 247 रन बनाए. हरलीन देओल ने 46 रन की सर्वोच्च पारी खेली. जवाब में, पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई, सिदरा अमीन ने 81 रन बनाए.

भारत की ओर से क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि स्नेह राणा ने दो विकेट लिए. यह लगातार चौथा रविवार है जब भारत ने पाकिस्तान को हराया है.

पाकिस्तान के खिलाफ अपनी श्रेष्ठता (India Vs Pakistan)

क्रिकेट के मैदान पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी श्रेष्ठता को और मज़बूत किया है. एशिया कप में लगातार तीन रविवार को जीत हासिल करने के बाद, यह लगातार चौथा मौका था जब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया. महिला वनडे क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड और भी बेमिसाल है. यह पाकिस्तान पर उनकी लगातार 12वीं जीत थी. महिला विश्व कप के पाँचों मुकाबलों में भी भारत ने ही जीत का परचम लहराया है.

जीत की सूत्रधार रहीं तेज गेंदबाज क्रांति गौड़, जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी (20 रन देकर 3 विकेट) के दम पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया. इस ऐतिहासिक जीत में भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ का प्रदर्शन शानदार रहा, जिन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. उन्होंने सिर्फ 20 रन देकर 3 अहम विकेट झटके, जिसमें सदफ शमास, आलिया रियाज और नतालिया परवेज शामिल थीं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ ‘नो हैंडशेक’ विश्व कप में भी जारी, हरमनप्रीत ने नहीं मिलाया पाक कप्तान से हाथ

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI (India Vs Pakistan Team)

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और श्री चरणी.

पाकिस्तान: फातिम सना (कप्तान), मुनीबा अली, सिद्रा अमीन, आलिया रियाज, सिद्रा नवाज (विकेटकीपर), नतालिया परवेज, रमीन शमीम, नाशरा संधू, डायना बेग और सादिया इकबाल, सदफ शमास.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

3 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

3 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

3 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

4 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

4 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

5 hours ago