बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी
Bihar Road Accident: नवाद/अमन: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ई-रिक्शा पर बैठे करीब 50 वर्षीय भजंती मांझी की मौत हो गई. दुर्घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के पास हुई. घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम पसर गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.
जानकारी के मुताबिक, अकबरपुर प्रखंड के बसकंडा गांव निवासी भजंती मांझी परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ काम करने के लिए सिवान जाने वाले थे. इसी सिलसिले में वह घर से निकले थे. अमरपुर गांव के पास पहुंचने के बाद वह ई-रिक्शा में बैठ गए. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी तेज थी कि भजंती मांझी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर वहां से फरार हो गया.
मृतक के भतीजे बादल कुमार ने बताया कि परिवार के कई सदस्य सिवान के ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं. सभी लोग साथ में सिवान जाने की तैयारी कर रहे थे. हादसे के समय कुछ लोग मौके पर पहुंच ही रहे थे और ई-रिक्शा पर बैठना बाकी था. चालक भी उस समय ई-रिक्शा से थोड़ी दूरी पर था.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल उपचुनाव में सियासी घमासान, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया
परिजनों का कहना है कि अगर बाकी लोग भी उस समय ई-रिक्शा पर बैठे होते तो हादसा और गंभीर हो सकता था. घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घायल भजंती मांझी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.
-भारत एक्सप्रेस
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…