देश

Bihar New Govt Oath: PM मोदी से लेकर 12 CM तक, गांधी मैदान में शक्ति का सबसे बड़ा जमावड़ा, Nitish Kumar लेंगे शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की जोरदार जीत के बाद से नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे थे. हालांकि वो दिन आ ही गया जब नीतीश कुमार 10वीं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. गुरवार, 20 नवंबर को सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद होंगे. पटना के गांधी मैदान में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन बड़े चहरे शामिल होंगे और क्या होगा कार्यक्रम का पूरा शेड्यूसल, जानिए.

12 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

नीतीश कुमार को NDA गटक दलों का नेता चुने जाने के बाद शपथ ग्रहण सामारोह में कई बड़े नेता शामिल होने वाले है. प्रधानमंत्री मोदी समते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे.

इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, गोवा के CM प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के भी शामिल होने की पुष्टि हुई है.

शपथ समारोह की तिथि, समय और स्थान

बिहार में नई एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर 2025 को आयोजित है. यह कार्यक्रम पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य तरीके से किया जाएगा. समय की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन ये आमतौर पर सुबह 11:30 बजे से शुरू हो सकता है. इस दिन नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और उनके साथ कैबिनेट के सदस्य भी शपथ लेंगे.

ये भी पढ़ें:

10वीं बार शपथ लेंगे नीतीश कुमार

इसके पहले एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया. इसके बाद नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपा और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया. बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 20 नवंबर को 10वीं बार नीतीश कुमार शपथ लेने के लिए तैयार हैं.

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago