देश

Bihar New CM 2025: नीतीश कुमार 10वीं बार…जानें अब तक कब-कब मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके ये जननायक

Nitish Kumar Bihar CM: राष्ट्रीय जनता दल (NDA) की विधायकों की बैठक में आज नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को फिर से दल का नेता चुना गया. बीजेपी के नेता सम्राट चौधरी ने उनका नाम प्रस्तावित किया, जिसे सभी विधायकों ने समर्थन दिया. अब यह तय हो गया है कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ लेंगे. नीतीश कुमार 20 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे.

मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की यात्रा

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन उस समय उन्हें महज 7 दिन बाद इस्तीफा देना पड़ा था. इसके बाद 2005 में उन्होंने आरजेडी(RJD) को हराकर भारी बहुमत से सत्ता में वापसी की और ‘गुड गवर्नेंस’ का ब्रांड बनाया. 2014 में बीजेपी ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाया, तब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने NDA से अलग होकर राजद-कांग्रेस के महागठबंधन के साथ लोकसभा चुनाव लड़ा. इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया. उसके बाद 10 महीने तक जीतनराम मांझी मुख्यमंत्री रहे, लेकिन बाद में पार्टी से हटाए जाने के बाद फरवरी 2015 में नीतीश कुमार ने फिर से सीएम पद संभाला.

साल 2015 में विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने लालू प्रसाद यादव के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार बनाई और तेजस्वी यादव को डिप्टी CM बनाया. लेकिन 2017 में उन्होंने महागठबंधन छोड़कर NDA में वापसी की और छठवीं बार मुख्यमंत्री बने.

NDA और महागठबंधन: दोनों हाथों लड्डू

2020 में उन्होंने NDA के साथ चुनाव लड़ा और मुख्यमंत्री बने. 2022 में फिर महागठबंधन के साथ जुड़कर सरकार बनाई. जनवरी 2024 में उन्होंने महागठबंधन छोड़कर NDA में वापसी की और 9वीं बार मुख्यमंत्री बने. अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद वह 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.

नीतीश कुमार की शपथों का रिकॉर्ड

1वीं शपथ: मार्च 2000

2वीं शपथ: नवंबर 2005

3वीं शपथ: नवंबर 2010

4वीं शपथ: फरवरी 2015

5वीं शपथ: नवंबर 2015

6वीं शपथ: जुलाई 2017

7वीं शपथ: नवंबर 2020

8वीं शपथ: अगस्त 2022

9वीं शपथ: जनवरी 2024

10वीं शपथ: नवंबर 2025 (आगामी)

ये भी पढें:  Bihar New Government: NDA विधायक दल के नेता बने नीतीश, PM मोदी की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण- ये हैं मंत्री पद के संभावित चेहरे

  • भारत एक्सप्रेस
Shreyansh Choubey

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

6 hours ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

7 hours ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

7 hours ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

8 hours ago