मुंबई, 19 नवंबर 2025: उत्तर भारतीय सेवा संघ ने भारतीय जनता पार्टी मुंबई के नव-नियुक्त महामंत्री एवं श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी का मलाड पश्चिम में बुधवार रात भव्य और आत्मीय स्वागत किया. इस समारोह में सैकड़ों उत्तर भारतीय नागरिक, नेता और समाजसेवी शामिल हुए.
इस कार्यक्रम में आचार्य पवन त्रिपाठी को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पमाला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. मंच पर मौजूद भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना सहित आर.यू. सिंह, बृजेश सिंह, योगेश वर्मा जैसे प्रमुख उत्तर भारतीय चेहरे भी उपस्थित रहे. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संगीतमय कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया.
आचार्य पवन त्रिपाठी ने समारोह को संबोधित करते हुए भावुक स्वर में कहा, “उत्तर भारतीय समाज मुंबई की आत्मा है. यह शहर हमारे परिश्रम, संस्कार और संस्कृति से ही चमकता है.” उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि बुनियादी ढांचा, परिवहन, आवास और रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है. मुंबई आज एक आधुनिक, आत्मनिर्भर और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध महानगर बन रही है.
आचार्य पवन त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में मुंबई में उत्तर भारतीय समाज की सुरक्षा और प्रगति पूरी तरह सुनिश्चित है. उन्होंने समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा समाज की आवाज को गंभीरता से लेती रही है और आगे भी लेती रहेगी.
ये भी पढ़ें: Bihar New Govt Oath: PM मोदी से लेकर 12 CM तक, गांधी मैदान में शक्ति का सबसे बड़ा जमावड़ा, Nitish Kumar लेंगे शपथ
अपने संबोधन के अंत में आचार्य पवन त्रिपाठी ने सभी से अपील की कि मुंबई में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में उत्तर भारतीय समाज सक्रिय भूमिका निभाए. उनकी इस अपील पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से समर्थन जताया. इस अवसर पर कई वक्ताओं ने आचार्य पवन त्रिपाठी के नेतृत्व, समाजसेवा और उत्तर भारतीय समाज के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की. सभी ने उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में समाज की एकता, जागरूकता और विकास को नई गति मिलेगी.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…