Bihar News: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है. हालांकि चुनाव आयोग के अभी तक इसका अधिकारिक ऐलान नहीं किया है. दूसरी ओर चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने राज्य में युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है. इसी कड़ी में बुधवार को तेजस्वी यादव के घर पर महागठबंधन की बैठक हो रही है.
महागठबंधन के इस बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्ण अल्लाहवरु, सी.पी.एम. के सचिव कुणाल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत नेता शामिल हो रहे हैं. हालांकि वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी ने इस बैठक में शामिल नहीं हुए हैं.
VIP पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाल मुकुंद से पूछा गया किबैठक में साहनी शामिल नहीं हो रहे हैं, तो उसपर बाल मुकुंद ने कहा कि,
“मैं बैठक में शामिल होने के लिए आया हूं उन्होंने कहा कि 60 सीटों की जो बातचीत आ रही है वह तो हम लोगों का अपना फैसला है लेकिन महागठबंधन में यह फैसला होगा कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा मुकेश साहनी के शामिल नहीं होने पर उन्होंने कहा कि वह पारिवारिक कारण से बाहर गए हुए हैं.”
बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्ण अल्लाहवरु महागठबंधन की बैठक में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि,
“आज की बैठक में वोटर लिस्ट के साथ-साथ सीट बंटवारा पर बातचीत होगी. आगे कहा कि हर कोई अलग-अलग सीट मांग रहा है. उस पर कोई बहुत विवाद नहीं है. हम लोग बैठकर बात करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि कहां कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी या कोई दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा इसका फैसला हमलोग मिलकर कर लेंगे. अलग-अलग नेताओं की भी डिमांड है जिसे बैठकर सब कुछ पूरा कर लिया जाएगा. वीं उन्होंने मुख्यमंत्री पद के दावेदारी पर कहा कि समय आने पर आपको सब कुछ बता दिया जाएगा.”
CPM के सचिव ने क्या कहा?
CPM के सचिव कुणाल ने कहा कि आज वोटर लिस्ट मामले को लेकर हम लोग बड़ा फैसला ले सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट से हमलोगों को जो आशा थी फिलहाल वो अभी दिखाई नहीं पड़ रही है. वह अदालत का अपना मामला है लेकिन हम लोग आज सीट बंटवारे के साथ-साथ अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत होगी.
राष्ट्रीय जनता दल के विधायक आलोक मेहता भी मीटिंग में पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट पनिश्चन मामले को लेकर हमलोग आज बड़ा फैसला ले सकते हैं. मुकेश साहनी के शामिल नहीं होने पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन का आंतरिक मामला है.
बैठक में पहुंचे रणविजय साहू ने कहा कि,
“यह बैठक एनडीए सरकार की विदाई के लिए है और तेजस्वी सरकार बनाने के लिए यह बैठक बुलाई गई है. सीट बंटवारे से लेकर उन सभी मुद्दों पर आज बातचीत होगी. वहीं उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव का नकल कर रहे हैं लेकिन उसके लिए भी नीतीश कुमार को अकल चाहिए.”ॉ
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…