मनोरंजन

गेरुआ रंग में रंगे भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal Yadav, सावन के तीसरे सोमवार रिलीज किया ‘गेरुआ कलर’ गाना

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हमेशा से ही लोगों के मन-पसंद एक्टर रहें हैं, वहीं उनके गाने भी लोगों को खूब पसंद आते हैं. आपको बता दें हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने सावन के पवित्र महीने में अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है. खेसारी लाल ने नया गाना रलीज किया है. नया गाना 28 जुलाई को रिलीज किया गया है, जो भक्त‍ि और मस्ती का अनोखा संगम है.

सावन के तीसरे सोमवार पर रिलीज हुआ ‘गेरुआ कलर’ गाना खेसारी लाल और खुशी कक्कड़ की आवाज में है. गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और इसे केपी पांडे ने कंपोज किया है. यह गाना भक्ति के रंग में तो डूबा ही है, साथ ही इसमें सावन की मस्ती भी भरपूर देखने को मिलती है.

ज्योति दास के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री

इस गाने में खेसारी के साथ नजर आ रही हैं ज्योति दास और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भोजपुरी फैंस को काफी पसंद आ रही है. गाने की कहानी बड़ी मजेदार है ज्योति खेसारी से गेरुआ रंग की साड़ी लाने को कहती हैं, लेकिन वे भूल जाते हैं. इसके बाद दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोंकझोंक होती है, जो गाने को और भी रोचक बना देती है.

यूट्यूब पर मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया

‘गेरुआ कलर’ (Khesari Lal Yadav) को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने को अब तक ढाई लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और लगातार व्यूज बढ़ रहे हैं. दर्शकों की ओर से इस गाने को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. सोशल मीडिया पर फैंस खेसारी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

इस गाने की खास बात यह है कि यह सिर्फ भक्त‍ि गीत नहीं है, बल्कि इसमें मस्ती और डांस का जबरदस्त तड़का भी है. गाने में भगवा रंग पहने डांसर्स के साथ खेसारी का एनर्जी भरा परफॉर्मेंस देख कांवड़ ले जाने वाले भी झूमने लगेंगे. यह गाना सावन के माहौल को और भी रंगीन बना देती हैं.

पिछला गाना भी रहा हिट

कुछ ही दिन पहले खेसारी लाल का एक और सावन स्पेशल गाना ‘सावने में जा तानी देवघर’ रिलीज हुआ था, जिसे उन्होंने अभिनेत्री माधवी के साथ शूट किया था। यह गाना भी कांवड़ियों को समर्पित था और फैंस से इसे भी शानदार रिस्पॉन्स मिला.

ये भी पढ़ें: Betting Apps Promotions के मामले में ED के सामने पेश हुए अभिनेता Prakash Raj, 29 सेलिब्रिटीज के खिलाफ ED ने दर्ज किया है मामला

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

10 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

10 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

59 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago