देश

Bihar News: बिहार के सीमावर्ती जिलों में वोटर लिस्ट से नाम कटने की नौबत, किस जिले में कितने फर्जी वोटर, ECI ने भेजे नोटिस

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने वोटर लिस्ट की विशेष गहन समीक्षा (SIR) के तहत दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है. इस प्रक्रिया में नेपाल और पश्चिम बंगाल से सटे सीमावर्ती जिलों के हजारों मतदाताओं को नोटिस भेजे गए हैं. वजह गलत या अधूरे दस्तावेज जमा करना है.

पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और सुपौल जैसे जिलों में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. इन इलाकों की भौगोलिक स्थिति नेपाल और बंगाल की सीमाओं से सटे होने के कारण इनकी संवेदनशीलता और बढ़ा देती है.

ECI ने क्या बताया?

ECI ने बताया कि नोटिस उन लोगों को भेजे गए हैं जिन्होंने गणना फॉर्म तो जमा किए थे और ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल भी थे लेकिन उनके दस्तावेज या तो अधूरे हैं, गलत हैं या उनकी नागरिकता पर संदेह है. आयोग ने साफ किया है कि अगर सुनवाई के दौरान पर्याप्त दस्तावेज नहीं दिए गए तो ऐसे लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटाया जाएगा और उनकी नागरिकता भी खतरे में पड़ सकती है.

वोटर लिस्ट से हटाए जा चुके हैं 65 लाख नाम

इस विशेष निरीक्षण के तहत अब तक करीब 65 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा चुके हैं. वहीं, जिनके दस्तावेजों में कमी पाई गई है उन्हें दोबारा वेरीफाई किया जा रहा है. रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में पहली सुनवाई 3 सितंबर को होगी जबकि मधुबनी में 7 सितंबर को होगी.

इसे भी पढ़ें-ट्रंप को US कोर्ट की लताड़! टैरिफ को बताया गैरकानूनी, कहा- अमेरिका को तबाह कर देगा ट्रंप का ये फैसला

इस कार्रवाई से सीमावर्ती जिलों में हलचल मच गई है। लोग अपने दस्तावेजों को दुरुस्त करने में जुटे हैं ताकि वे अपनी नागरिकता और मतदान का अधिकार सुरक्षित रख सकें. आयोग का कहना है कि यह कदम चुनावी पारदर्शिता और सुरक्षा सही करने के लिए उठाया गया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

7 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

50 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

2 hours ago