Bihar News: त्योहारों पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे (Railway) ने इस बार बड़ी राहत दी है. खास करके बिहार के लिए दिवाली और छठ पूजा के मौके पर रेलवे ने 12 हजार विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. जो दो महीनों तक यात्रियों की सेवा में रहेंगी. इतना ही नहीं रेलवे (Railways) ने वापसी की यात्रा पर 20 प्रतिशत किराए की छूट भी देने का फैसला किया है. ये छूट उन यात्रियों को मिलेगी जो 13 से 26 अक्टूबर के बीच यात्रा करेंगे और 17 नवंबर से एक दिसंबर के बीच वापसी टिकट लेंगे.
इस बार की खास बात ये है कि नई ट्रेनों में अमृत भारत एक्सप्रेस और बुद्ध सर्किट ट्रेनें भी शामिल है. गयाजी से दिल्ली, सहरसा से अमृतसर और मुजफ्फरपुर से हैदराबाद तक अमृत भारत ट्रेनें शुरू होंगी. वहीं बुद्ध सर्किट ट्रेनें बिहार के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ेंगी. जिसमें वैशाली, राजगीर, गया और कोडरमा शामिल है. इसके अलावा पूरैना से पटना तक वंदे भारत ट्रेन भी शुरू की जाएंगी.
हर बार त्योहारों पर टिकट की मारामारी और भीड़ से यात्री परेशान रहते थे लेकिन इस बार रेलवे की पहल से उम्मीद है कि सफर आरामदायक और समय पर होगा. खासकर प्रवासी मजदूरों के लिए यह राहत की खबर है जो बड़ी संख्या में इन त्योहारों पर अपने गांव लोटते हैं.
रेलवे ने सिर्फ ट्रेनों की संख्या ही नहीं बढ़ाई है बल्कि बिहार के रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट भी घोषित किए हैं. इनमें बक्सर से लखीयराय तक तीसरी और चौथी रेल लाइन, पटना से रिंग रेलवे, सुल्तानगंज से देवघर तक नई रेल लाइन और कई आरओबी व आरयूबी का निर्माण शामिल है.
इसे भी पढ़ें-इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी आज दाखिल करेंगे नामांकन, सोनिया गांधी बनेंगी प्रस्तावक
बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं ऐसे में इस घोषणा को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है. लेकिन त्योहारों में जो यात्री घर जाने वाले हैं उनके चेहरे पर जो खुशी दिख रही है वो बताती है कि ये फैसला वाकई स्वागत योग्य है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…
दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…
पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…
Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…
एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…
दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…