देश

Bihar News: तेज प्रताप यादव का बड़ा आरोप, कहा- फोटो वायरल कर राजनीति खत्म करने की रची गई साजिश, जनशक्ति जनता दल पार्टी का किया ऐलान

Bihar News: आरजेडी प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) के बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने एक बार फिर सुर्खियों में आकर बड़ा दावा किया है. हाल ही में उनके फेसबुक पर अनुष्का यादव के साथ 12 साल पुराने रिश्ते की बात सामने आई थी और दोनों की एक फोटो वायरल हो गई थी. इस फोटो को लेकर तेज प्रताप ने अब अनुष्का यादव (Anushka Yadav) के भाई आकाश यादव (Akash Yadav) पर आरोप लगाया है कि वही इस तस्वीर को वायरल कर रहे हैं और उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं.

तेज प्रताप ने क्या लिखा?

तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आकाश यादव और कुछ ‘जयचंदों’ ने मिलकर उनकी राजनीति को खत्म करने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि ये लोग बार-बार फोटो वायरल करके उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वो इन झांसे में नहीं आने वाले. तेज प्रताप ने आकाश को चुनौती देते हुए कहा कि ज्यादा दिन ये लोग कूद नहीं पाएंगे.

छवि खराब करने में लगे जयचंद- तेज प्रताप

तेज प्रताप का कहना है कि ये सब लोग उनकी छवि खराब करने में लगे हैं ताकि उनका राजनीतिक करियर खत्म हो जाए. उन्होंने साफ कहा कि उनका नाम तेज प्रताप यादव है और वो टूटपूंजियों से डरने वाले नहीं हैं. इसी विवाद के बाद आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था.

नई पार्टी का ऐलान

तेज प्रताप ने इसके बाद अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है जिसका नाम है जनशक्ति जनता दल पार्टी. उन्होंने कहा कि अब वो अपनी पार्टी से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेंगे.

इसे भी पढ़ें-मुंबई में भारी बारिश से हवाई उड़ाने प्रभावित, Indigo ने यात्रियों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

आकाश यादव का RJD पर हमला

वहीं दूसरी ओर आकाश यादव ने तेज प्रताप के निष्कासन पर आरजेडी की आलोचना की थी लेकिन बाद में पशुपति पारस (Pashupati Paras) की पार्टी से भी उन्हें बाहर कर दिया गया था. इस पूरे मामले ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है और आने वाले चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago