देश

मुंबई में भारी बारिश से हवाई उड़ाने प्रभावित, Indigo ने यात्रियों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Mumbai Rain: मुंबई में हो रही बारिश ने आम जनजीवन के साथ-साथ हवाई सेवाओं को भी प्रभावित कर दिया है. इसी बीच देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है.

मुंबई की सड़कों पर सैलाब

कभी न थमने वाले शहर की रफ्तार पानी ने रोक दी है, स्थिति ये है कि मुंबई की सड़कों पर सैलाब है, इतना पानी भरा हुआ है कि गाड़ियां जहां-तहां फंस गई है, अपनी चमक धमक पर इतराने वाला शहर पानी की मार से बिलख रहा है और ये पहली बार नहीं है, मुंबई में हर साल बारिश होती है और हर साल मुंबई इसी परेशानी से जूझती है.

हवाई सेवाओं पर भी पड़ा असर

इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे तक जाने वाले कई मार्गों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है. इसका असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है, जिससे कई विमानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हो रही है.

इंडिगो की यात्रियों से अपील

एयरलाइन ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि वे यात्रा के लिए निकल रहे हैं तो सामान्य समय से थोड़ा जल्दी एयरपोर्ट के लिए रवाना हों और अपने फ्लाइट की ताजा स्थिति इंडिगो के मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर अवश्य जांच लें. इंडिगो ने कहा, “हमारी टीमें हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और ऑपरेशंस को सुचारु रखने के लिए लगातार काम कर रही हैं. यात्रियों की सुरक्षा, आराम और शांति हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस असुविधा के लिए हमें खेद है और हम आपके धैर्य व सहयोग की सराहना करते हैं.”

ये भी पढ़ें: चीन की सैन्य आक्रामकता से नाथु ला का व्यापार ठप, 400 परिवार कर रहे मुश्किल हालातों का सामना

समय रहते एयरपोर्ट पहुंचने की दी सलाह

गौरतलब है कि मुंबई में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे सड़क यातायात और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. अब इसका सीधा असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते एयरपोर्ट पहुंचें और अपनी उड़ान की स्थिति को लेकर अपडेट रहें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसके कारण उड़ानों के समय में बदलाव या देरी संभव है. आईएमडी ने महाराष्ट्र में 16 से 21 अगस्त के दौरान भारी वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, 21 अगस्त तक मध्य महाराष्ट्र के कोंकण और आसपास के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, जबकि कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा हो सकती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्स्प्रेस 

Akansha

Recent Posts

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

2 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

5 minutes ago

गोंदिया में वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश: DRI नागपुर ने जब्त की तेंदुए की खाल, वन विभाग को सौंपे आरोपी

Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

21 minutes ago

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

45 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

53 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

1 hour ago