Bihar news: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान पुलिस की वर्दी पहनकर तलवार लहराने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अधिकारी की पहचान कांटी थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर मुस्तकीम खान के रूप में हुई है. मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतिश कुमार मिश्रा ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद सब-इंस्पेक्टर को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी किया गया है. इसके साथ ही उन्हें पुलिस लाइन भेजने का फैसला भी लिया गया है.
एसएसपी के निर्देश पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. मुजफ्फरपुर (पश्चिम) की एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह वीडियो शुक्रवार का लग रहा है. वीडियो में तलवार लहराते दिख रहे व्यक्ति की पहचान एक सब-इंस्पेक्टर के रूप में की गई है. हालांकि, सभी तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी.
शरीर पर वर्दी और हाथ में तलवार।
मुहर्रम के दिन इंटरनेट पर छा गए मुजफ्फरपुर का यह पुलिसकर्मी। pic.twitter.com/9sXXRiDcAl— The Bihar (@Thebihar_in) June 27, 2026
ये भी पढ़ें: मुहर्रम पर ‘नरसंहार’ की साजिश: मुंबई में 30000 शिया मुसलमानों को मारना चाहता था फैयाज; क्या है ईरान-इराक कनेक्शन?
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद यह तय किया जाएगा कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ आगे क्या विभागीय कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर नियमों के अनुसार कदम उठाए जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…
1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…
1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि के जातकों के लिए आज गुरु का प्रभाव…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को आज किसी पुराने मामले को…