Bihar CM Race: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ताजा जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 10 अप्रैल से राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करेंगे, जिसके चलते वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि, यह भी स्पष्ट किया गया है कि वे केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री नहीं बनेंगे.
नई सरकार के संभावित स्वरूप को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस बार सत्ता का समीकरण बदल सकता है. सूत्रों के मुताबिक, सरकार में जनता दल (यूनाइटेड) के दो डिप्टी मुख्यमंत्री होंगे, जबकि मुख्यमंत्री पद भारतीय जनता पार्टी के पास जाएगा. इसके साथ ही गृह विभाग भी बीजेपी को ही मिलने की संभावना जताई जा रही है.
राजनीतिक समीकरणों में यह बदलाव इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि अब तक बिहार में जेडीयू “बड़े भाई” की भूमिका में रही है और बीजेपी “छोटे भाई” की. लेकिन राज्यसभा चुनाव के बाद स्थिति उलटती दिखाई दे रही है, जहां बीजेपी प्रमुख भूमिका में आ सकती है और जेडीयू को सहयोगी की भूमिका निभानी पड़ सकती है.
मौजूदा सरकार के आंकड़ों पर नजर डालें तो अभी बीजेपी के पास दो डिप्टी सीएम और 16 मंत्री हैं, जबकि जेडीयू के पास मुख्यमंत्री के साथ 15 मंत्री हैं. इसके अलावा सहयोगी दलों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के दो मंत्री और अन्य दलों जैसे राष्ट्रीय लोक पार्टी और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के एक-एक मंत्री शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: LPG गैस या इंडक्शन चूल्हा? जानिए कौन है ज्यादा सस्ता और फायदेमंद
सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में मंत्री पदों का बंटवारा भी एक तय फॉर्मूले के तहत किया जाएगा, जिसमें लगभग साढ़े चार से पांच विधानसभा सीटों पर एक मंत्री पद देने की बात कही जा रही है. कुल मिलाकर, बिहार की राजनीति में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…