देश

अरे..! नीतीश कुमार की शपथ के बीच क्या कर रहे हैं प्रशांत कुमार?

बिहार की राजनीति में आज दो बड़े घटनाक्रम देखने को मिले. एक तरफ जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने भितिहरवा गांधी आश्रम में मौन व्रत रखा, वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, विधानसभा चुनाव में जन सुराज को एक भी सीट नहीं मिली. इसके बाद प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आत्ममंथन के तौर पर मौन व्रत रखने का ऐलान किया था. उन्होंने (Prashant Kishor) कहा था कि वे बिहार को बेहतर बनाने के अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे. हमसे गलती हुई है लेकिन कोई अपराध नहीं किया. अब दोगुनी मेहनत करेंगे और तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक संकल्प पूरा नहीं होता.

प्रशांत किशोर का संदेश

गांधी आश्रम में मौन व्रत के दौरान प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने यह संदेश दिया कि वे हार मानने वाले नहीं हैं. उनका (Prashant Kishor) कहना है कि वे लोगों को यह समझाने में नाकाम रहे कि किस आधार पर वोट करना चाहिए और क्यों एक नई व्यवस्था बनानी चाहिए. इसी वजह से उन्होंने मौन व्रत को प्रायश्चित का रूप दिया.

नीतीश कुमार ने ली सीएम पद की शपध

दूसरी ओर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. यह वही मैदान है जहां जयप्रकाश नारायण ने 1974 में ‘संपूर्ण क्रांति’ का नारा दिया था. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत NDA के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें-Nitish Kumar Oath: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली बिहार के सीएम पद की शपथ, गांधी मैदान में दिखा NDA का शक्ति प्रदर्शन

NDA का शक्ति प्रदर्शन

शपथ ग्रहण समारोह में NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. इनमें हरियाणा के नायब सिंह सैनी, असम के हिमंत बिस्वा सरमा, नागालैंड के नेफ्यू रियो, आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू, यूपी के योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी शामिल थे. बिहार के राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान और एलजेपी (RV) प्रमुख चिराग पासवान भी मंच पर मौजूद रहे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

10 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

10 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

13 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

29 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

30 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

44 minutes ago