देश

नीतीश कुमार ने ली CM पद की शपथ, नई कैबिनेट को तेजस्वी-मुकेश सहनी ने दी शुभकामनाएं, ‘एक्स’ पर लिखा- पूरी हो लोगों की उम्मीदें

बिहार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद शुभकामनाओं और बधाइयों का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई नेताओं ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की बधाई दी.

राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं.”

उन्होंने आगे लिखा, “आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण, लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों व घोषणाओं को पूरा करेगी. बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन लाएगी.”

महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार रहे मुकेश सहनी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी नई कैबिनेट के मंत्रियों को बधाई दी.

मुकेश सहनी ने लिखा, “नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए हार्दिक बधाई. मंत्रिपरिषद् में शामिल सभी माननीय मंत्रियों को भी शुभकामनाएं. आशा है कि नई सरकार बिहार के लोगों की उम्मीदों, भरोसे और अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए अपने वादों को पूरा करेगी और राज्य के विकास में नई गति लाएगी. बिहारवासियों के जीवन में वास्तविक, सकारात्मक और गुणात्मक बदलाव ही हमारी साझा आकांक्षा है.”

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी. उन्होंने कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई और आगामी पूरे पांच सालों के लिए उनकी अपनी मूल समाजवादी विचारधारा पर आधारित स्वतंत्र शासन-प्रणाली चलाने और जनहितकारी सकारात्मक कार्य करने के लिए शुभकामनाएं.”

ये भी पढ़ें: 1..2..लगातार हार से 10वीं बार: नीतीश कुमार कैसे बने लालू के हनुमान से उनके धुर-विरोधी? ‘मुन्ना’ से मुख्यमंत्री का सफर

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

10 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

15 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

41 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

55 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago