बिजनेस

Indian Stock Market: सेंसेक्स-निफ्टी मामूली गिरावट के साथ खुले, ग्लोबल मार्केट से दिखे नेगेटिव संकेत

Indian Stock Market: शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुले. ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिले और दिसंबर में अमेरिकी फेड रेट कट की उम्मीदें भी कम होती दिख रही हैं. सुबह 9:25 बजे तक सेंसेक्स 80 अंक (0.09%) गिरकर 85,551 पर था, जबकि निफ्टी 15 अंक (0.05%) नीचे 25,860 पर कारोबार कर रहा था.

ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में

निफ्टी मिडकैप 100 में 0.30% और स्मॉलकैप 100 में 0.34% की गिरावट देखने को मिली. TCS, एशियन पेंट्स और NTPC निफ्टी के टॉप गेनर्स रहे, जबकि हिंदाल्को, श्रीराम फाइनेंस, टाटा स्टील और ICICI बैंक दबाव में दिखे.

सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल में थे, सिर्फ निफ्टी ऑटो 0.30% की मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में रहा. निफ्टी मेटल 0.79% की गिरावट के साथ सबसे कमजोर सेक्टर रहा.

ये भी पढ़ें- रियल एस्टेट सेक्टर के अच्छे दिन! 2026 तक भारत में सालाना $5 से 7 अरब निवेश का अनुमान, विदेशी और घरेलू निवेशक लगाएंगे दाँव

AI और टेक शेयरों की गिरावट से एशियाई मार्केट भी टूटे

विश्लेषकों का मानना है कि अगर AI से जुड़ा ट्रेड धीमा पड़ता है तो कैपिटल उभरते बाजारों यानी इमर्जिंग मार्केट्स के नॉन-AI स्टॉक्स में शिफ्ट हो सकता है, जिससे भारत को फायदा मिल सकता है. यूएस में AI और टेक शेयरों में भारी गिरावट आई, जिससे निवेशकों की सेंटीमेंट कमजोर हुई. Nasdaq 2.15% गिरा और इंट्राडे हाई से 4.4% लुढ़क गया.

अमेरिकी बाजारों में गुरुवार रात:

  • Nasdaq: -2.16%
  • S&P 500: -1.56%
  • Dow Jones: -0.84%

एशियाई मार्केट भी फिसले:

  • शंघाई: -1.71%
  • शेनझेन: -2.52%
  • निक्केई: -2.31%
  • हैंगसेंग: -2.17%
  • कोस्पी: -3.94%

पिछले कारोबारी दिन FIIs ने 284 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि DIIs ने 824 करोड़ रुपये की खरीदारी की.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

20 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

21 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

40 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago