Bilaspur Beef Controversy: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से एक बेहद संवेदनशील और तनावपूर्ण खबर सामने आ रही है. जिले के कोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अटल आवास के एक मकान में कथित तौर पर गौमांस पकाने और खाने की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई.
जैसे ही यह सूचना सार्वजनिक हुई, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की गंभीरता को भांपते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत एक्शन मोड में आईं और मौके पर पहुंचकर स्थिति को बिगड़ने से बचाया.
घर के भीतर प्रतिबंधित मांस पकाए जाने की भनक लगते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में अटल आवास पहुंच गए. घटना से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही जोरदार विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी.
प्रदर्शनकारियों का साफ आरोप था कि इस इलाके में लंबे समय से ऐसी अवैध गतिविधियां चल रही हैं और संबंधित घर में खुलेआम गौमांस पकाया और खाया जा रहा था, जो बहुसंख्यक समाज की धार्मिक भावनाओं पर सीधा प्रहार है. देखते ही देखते वहां स्थानीय लोगों का हुजूम भी इकट्ठा हो गया, जिससे माहौल बेहद गरमा गया.
हंगामे और सांप्रदायिक तनाव की आशंका को देखते हुए कोनी थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने बिना वक्त गंवाए संदिग्ध मकान में रेड मारी और वहां मौजूद लोगों को हिरासत में ले लिया. प्रारंभिक पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस को एक और चौंकाने वाली बात पता चली कि घर के भीतर मौजूद कई लोग अत्यधिक नशे की हालत में थे. नशे में धुत होने के कारण वे पुलिस के सवालों का ठीक से जवाब भी नहीं दे पा रहे थे, जिससे पुलिसिया कार्रवाई और स्थिति थोड़ी और जटिल हो गई.
ये भी पढ़ें: भारत में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कुछ दिनों पहले ही हुई थी कीमतों में बढ़ोतरी
जैसे-जैसे समय बीतता गया, कोनी क्षेत्र में तनाव और ज्यादा गहराने लगा. हिंदू संगठनों के डटे रहने और आसपास के इलाकों से लोगों के लगातार पहुंचने के कारण वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा होने लगी थी. इस पर काबू पाने के लिए बिलासपुर पुलिस के आला अधिकारियों ने तुरंत कदम उठाते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल (एक्स्ट्रा फोर्स) तैनात कर दिया.
पुलिस और जिला प्रशासन ने मोर्चा संभालते हुए लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने की सख्त हिदायत दी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…