Birla Mandir Delhi Protest: दिल्ली/हिमांशु दुबे: देश की राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच अब उनके समर्थन में भी कड़ा रुख सामने आने लगा है. यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के बैनर तले साधु-संतों, व्यापारियों, मजदूरों और विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने बिड़ला मंदिर से एक विशाल विरोध प्रदर्शन और मार्च निकाला.
विरोध प्रदर्शन के दौरान यूनाइटेड हिंदू फ्रंट (United Hindu Front) के अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है.
गोयल ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार को निशाना बनाना तो महज एक बहाना है, असली मकसद देश में चुनी हुई सरकार को गिराकर ‘रिजीम चेंज’ करना है, जिसके तार विदेशी ताकतों और विशेषकर अमेरिका से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रदर्शनों से त्योहारों के सीजन में व्यापारियों की रोजी-रोटी और कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.
प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी समेत कई प्रमुख विपक्षी नेताओं (ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल और उद्धव ठाकरे आदि) पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के आरोप लगाए. जय भगवान गोयल ने कहा कि ये सभी हताश नेता मिलकर देश के लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार
प्रदर्शन के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और संतों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया, जिसमें मांग की गई है कि देश की व्यवस्था को बाधित करने वाले ऐसे नेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अडाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…