देश

BJP का ‘मुस्लिम कार्ड’! जारी की एक और लिस्ट, मैदान में उतारे 5 प्रत्याशी

BJP By Election Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव की पहली सूची जारी करने के तुरंत बाद BJP ने अब देश के चार राज्यों (जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना) में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में पांच सीटों के लिए नाम घोषित किए गए हैं, जिसमें जम्मू-कश्मीर की बडगाम, नगरोटा, झारखंड की घाटशिला, ओडिशा की नुआपाड़ा और तेलंगाना की जुबली हिल्स शामिल है. यह सूची दर्शाती है कि भाजपा का ध्यान अब इन महत्वपूर्ण उपचुनावों पर केंद्रित हो गया है.

महासचिव ने जारी की लिस्ट (BJP Candidate List)

राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने लिस्ट जारी की है. इसमें बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना की 5 सीटों पर होने वाले विधानसभा उप-चुनाव 2025 हेतु नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है.

जम्मू कश्मीर उप चुनाव (Jammu Kashmir By-Election)

  • बडगाम (Budgam By-Election) सीट से आगा सय्यद मोहसिन (Aga Syed Mohsin) को उम्मीदवार बनाया गया है.
  • नगरोटा (Nagrota By-Election) सीट से देवयानी राणा (Devyani Rana) को उम्मीदवार बनाया गया है.

झारखंड उपचुनाव (Jharkhand By-Election)

  • घाटशिला (अजजा) (Ghatshila By Election) से बाबूलाल सोरेन (Babulal Soren) उम्मीदवार बनाया गया है.

ओडिशा उपचुनाव (Odisha By-Election)

  • नुआपाड़ा (Nuapada By-Election) सीट से जय धोलकिया (Jay Dholakia) को उम्मीदवार बनाया गया है.

तेलंगाना उपचुनाव (Telangana By-Election)

  • जुबली हिल्स (Jubilee Hills By Election) सीट से लंकाला दीपक रेड्डी (Lankala Deepak Reddy) को उम्मीदवार बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: PK का ‘सीक्रेट गेम’! क्यों छोड़ा चुनावी मैदान? जन सुराज को लेकर बोले- ‘ऑल ऑर नथिंग’

हल्के में नहीं ले रही है भाजपा

भाजपा द्वारा जारी की गई उपचुनाव उम्मीदवारों की यह सूची स्पष्ट करती है कि पार्टी बिहार चुनाव के साथ-साथ अन्य राज्यों की महत्वपूर्ण सीटों पर भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है. जम्मू-कश्मीर की दो सीटों पर उम्मीदवार उतारना, खासकर बडगाम से मुस्लिम चेहरे को मौका देना, भाजपा की घाटी में विस्तार की रणनीति को दिखाता है. झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना की सीटों पर मजबूत उम्मीदवारों को उतारकर भाजपा ने यह संकेत दिया है कि इन राज्यों में होने वाले उपचुनावों को वह किसी भी तरह से हल्के में नहीं ले रही है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

विश्वगुरु होना एक जिम्मेदारी है: भारत ऐसा क्या बना सकता है जो पूरी दुनिया के काम आए?

भारत ऐसा क्या बना सकता है जिसे दूसरे देश अपनी जरूरतों के हिसाब से अपना…

5 minutes ago

डिजिटल शिक्षा को नई रफ्तार देगी सीएम योगी की सरकार, स्मार्ट क्लासरूम से लेकर AI तक खाका तैयार

CM Yogi UP Digital Kaushal Margdarshika: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को रफ्तार…

24 minutes ago

135 साल पुरानी ऐतिहासिक लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! केंद्र सरकार ने दाखिल किया हलफनामा, जानें क्या है पूरा प्लान

केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी के स्थानांतरण विवाद में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल…

31 minutes ago

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में आरक्षण रोटेशन पर SC की अहम टिप्पणी, याचिकाकर्ता की दलीलें खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में SC-ST सीटों के…

41 minutes ago

सीएम योगी सरकार की डिजिटल क्रांति, DigiShakti पर IIM लखनऊ की मुहर

UP Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana: IIM लखनऊ के अध्ययन में खुलासा- योगी सरकार द्वारा…

46 minutes ago