Bharat Express DD Free Dish

odisha news

ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस और उनके दो नाबालिग बेटों की हत्या के दोषी दारा सिंह की रिहाई की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 19 अगस्त को सुनवाई करेगा.

ओडिशा के झारसुगुड़ा में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. मुद्रा जोर CHC में दम तोड़ने वाली महिला के पति को जब अस्पताल से शव वाहन नहीं मिला, तो वह आर्थिक तंगी के कारण पत्नी की लाश को पड़ोसी की मोटरसाइकिल पर लादकर घर ले जाने को मजबूर हो गया.

ओडिशा में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मयूरभंज का दौरा करेंगे. इस दौरान वे 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

Odisha Snake Incident: ओडिशा के बौद्ध जिले में 'नाग फांस' (snake trap) जैसी खौफनाक घटना सच साबित हुई. यहां एक लकवाग्रस्त व्यक्ति को सांप ने दो घंटे तक अपनी जकड़ में रखा, जिसे भारी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाया जा सका.

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास, निवेश और औद्योगिक परियोजनाओं पर चर्चा की. उन्होंने पीएम मोदी को राज्य सरकार के दूसरे कार्यकाल समारोह में आने का निमंत्रण भी दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा की अदालतों द्वारा दलित और आदिवासी आरोपियों पर पुलिस स्टेशन साफ करने जैसी अपमानजनक जमानत शर्तें लगाने की कड़ी निंदा की है. मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की पीठ ने इन्हें गैर-कानूनी करार दिया तथा सभी अदालतों को ऐसी प्रथा तुरंत बंद करने का निर्देश दिया.

Food Poisoning Death in Jajpur: ओडिशा के जाजपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क किनारे बिकने वाला 'दही बड़ा' जहर बन गया. इसे खाने के बाद देखते ही देखते दर्जनों लोग अस्पताल पहुंच गए और एक बुजुर्ग महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी.

Adani Investment in Odisha 2026: भुवनेश्वर में आयोजित एक ऐतिहासिक शिलान्यास समारोह के दौरान अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) के प्रबंध निदेशक करण अडानी ने ओडिशा के औद्योगिक भविष्य को लेकर बड़ा विजन पेश किया.

President Droupadi Murmu Odisha Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए और स्वेतगंगा में पिंडदान किया. आज वे नेवी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी.

Odisha Congress Internal Politics: कांग्रेस भले ही देशभर में मुस्किल दौर का सामना कर रही है लेकिन उन्हें सलाह देने वाले अब भी पसंद नहीं आ रहे हैं. सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सलाह देने वाले ओडिशा के कटक पूर्व विधायक को मोहम्मद मोकिम को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. आइये जानें पूरा मामला?