देश

लोकसभा चुनाव 2024: यूपी के मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का 71 साल की उम्र में निधन

लोकसभा चुनाव 2024:भाजपा के पूर्व सांसद और यूपी के मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह (71 वर्ष) का निधन हो गया है. उनका इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था. वे लंबे समय से ​बीमार थे.

काफी दिनों से थे ​बीमार

बताया जाता है कि भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. नामांकन करने के बाद से उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी, जिसके कारण वह किसी भी चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले सके.

उनके निधन पर पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि शुक्रवार (19 अप्रैल) को वह अपना मेडिकल चेकअप कराने के लिए दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल गए थे. वहां इलाज के दौरान हार्ट अटैक आने से ही शाम को उनकी मौत हो गई. इस घटना पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने शोक जताया है और कहा कि रविवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लखनऊ से आएंगे.

4 बार से विधायक निर्वाचित रहें

पेशे से बिजनेसमैन कुंवर सर्वेश सिंह ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से वर्ष 1991, 1993, 1996, 2002 और 2012 में 5 बार विधायक निर्वाचित हुए थे. वह वर्ष 2014 में सांसद रह चुके थे. 2019 में उन्हें समाजवादी पार्टी के एसटी हसन ने हरा दिया था. उनके सुपुत्र सुशांत सिंह बिजनौर जिले की बड़ापुर विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं.

मुरादाबाद में 19 अप्रैल को ही लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. भाजपा ने इस बार उन पर फिर से भरोसा जताते हुए चौथी बार टिकट दिया था.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

इस घटना पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह जी के निधन से स्तब्ध हूं. ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और उनके समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.

Prakhar Rai

Recent Posts

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर की हवा क्यों हुई जहरीली? दिवाली की रात AQI 1708 पहुंचने का दावा

लगातार आठ बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने वाले इंदौर में दिवाली की रात…

13 minutes ago

देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में मिली सबसे ज्यादा राहत; शहरी क्षेत्रों में बढ़ी चुनौती

India Unemployment Rate: चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की कुल बेरोजगारी दर…

24 minutes ago

घरेलू मैन्युफैक्चरिंग होगी बूस्ट: PHDCCI ने यूनियन बजट से पहले पेश किया 7 क्षेत्रों में सुधार का खाका

PHDCCI Pre-Budget 2027-28 Recommendations: पीएचडीसीसीआई ने बजट से पहले एलएनजी, नैफ्था, वुड पल्प पर जीरो…

25 minutes ago

क्यों मनाया जाता है भैया दूज? पढ़िए यमराज और यमुना जी की वह पौराणिक कहानी जिससे शुरू हुई यह परंपरा

11 नवंबर को मनाया जाएगा भैया दूज का पर्व. जानिए तिलक का धार्मिक महत्व, यमराज-यमुना…

30 minutes ago

दिल्ली में एक दिन, दो बड़े धमाके! CM रेखा गुप्ता ने खोला सौगातों का पिटारा, 15 लाख परिवारों की हुई बल्ले-बल्ले

Delhi LPG Subsidy: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिवाली पर 15.45 लाख राशन कार्डधारक…

55 minutes ago

12 नवंबर को विशाखापत्तनम पहुंचेंगे अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुद्दों पर करेंगे बड़ी बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर 2026 को विशाखापत्तनम के एक दिवसीय दौरे पर…

1 hour ago