बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों से कहा कि देश में समय से पहले लोकसभा चुनाव हो जाएंगे. इसलिए सभी जरूरी जल्दी से पूरा कर लें. सीएम के इस बयान के बाद बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अफवाह के मास्टर हैं. इसलिए अफवाह उड़ा रहे हैं कि देश में समय से पहले लोकसभा चुनाव हो जाएंगे.
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. जहां उन्होंने संबोधन के दौरान कार्यक्रम में मोजूद अफसरों से कहा कि जो भी जरूरी काम हैं उन्हें जल्दी से निपटा लें, क्योंकि देश में लोकसभा चुनाव समय से पहले हो जाएंगे. अब इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए निशाना साधा है.
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार की तेजस्वी यादव से डील हुई है कि उन्हें सीएम बनाएंगे और खुद केंद्र की राजनीति में उतरेंगे. इसलिए नीतीश कुमार बेचैन हो रहे हैं. नीतीश कुमार ऐसे बयान देकर सिर्फ अफवाह फैला रहे हैं, जिससे विपक्ष के नेता डर जाएं और उन्हें अपना नेता मान लें. नीतीश कुमार का गजब का प्रोपेगेंडा चल रहा है. मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारी लालू प्रसाद यादव की गोद में बैठकर प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन उनका ये सपना सिर्फ सपना ही रहेगा. उन्होंने अपना रिटायरमेंट प्लान तैयार कर लिया है. जल्द ही तेजस्वी यादव को सीएम बनाना पड़ेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…
EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…
Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…